फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसे होंगे दिल्ली के थाने : अंग्रेजी में बात करेंगी महिला ऑफिसर, कॉरपोरेट अंदाज में बोलेंगे थानेदार

Sun, 19 Feb 2017 04:29 PM IST
पुरुषोत्तम वर्मा /अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ये कोई कोरी कल्पना नहीं बल्कि सच होने जा रहा है। दिल्ली पुलिस के थानों की रूपरेखा अब किसी कारपोरेट ऑफिस के अंदाज में होगी। पुलिस थानों में जाने से हर कोई बचना चाहता है।
विज्ञापन


लेकिन सोचिए यदि थाने में कॉरपोरेट अंदाज में कोई महिला ऑफिसर बढ़िया अंग्रेजी में आप से कहे कि  मैं आपकी क्या मदद कर सकती हूं? इसके बाद आपका काम भी तुरंत हो जाए ...। चौंकिए नहीं जल्द ही अब  दिल्ली पुलिस के थाने कॉरपोरेट अंदाज में नजर आएंगे। 

हर थाने में जनता सुगमता डेस्क खोली जा रही हैं। अमूल्य पटनायक ने दिल्ली पुलिस आयुक्त का पद संभालने के बाद लोगों की परेशानियों को देखते हुए हर थाने में जनता सुगमता ऑफिसर तैनात करने का आदेश दिया है। यह जिम्मेदारी महिला ऑफिसर्स को सौंपी जाएगी। 
विज्ञापन

हर थाने में जनता सुगमता ऑफिसर तैनात करने का फैसला लिया गया है

demo pic - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि फिलहाल कोई शिकायतकर्ता शिकायत लेकर थाने में जाता है तो वह सीधा ड्यूटी ऑफिसर से संपर्क करता है। ड्यूटी ऑफिसर कई कामों में व्यस्त होता है।

ऐसे में वह शिकायतकर्ता को ठीक से सुन नहीं पाता है और शिकायतकर्ता परेशान रहता है। इन परेशानियों को देखते हुए दिल्ली पुलिस के हर थाने में जनता सुगमता ऑफिसर तैनात करने का फैसला लिया गया है।

पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर फिलहाल 20 थाने में जनता सुगमता ऑफिसर तैनात की जाएंगी। नई दिल्ली जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेंद्र मीणा ने बताया कि दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक शुक्रवार को कनॉट प्लेस थाने में इसकी शुरूआती करेंगे। 
विज्ञापन

जनता सुगमता ऑफिसर सब-इंस्पेक्टर रेंक की महिला पुलिस अधिकारी होगी

demo pic - फोटो : अमर उजाला
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जनता सुगमता ऑफिसर सब-इंस्पेक्टर रेंक की महिला पुलिस अधिकारी होगी। शुरूआत में 20 महिला सब-इंस्पेक्टर को विशेष ट्रेनिंग दे दी गई हैं। सभी जनता सुगमता ऑफिसर अच्छी अंग्रेजी बोलने में माहिर होंगी।

इन महिला पुलिस ऑफिसर की वर्दी दिल्ली पुलिस की वर्दी से अलग होगी। यह ऑफिसर साड़ी पहनेंगी। इनकी वर्दी का रंग जल्द ही तय किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें