फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi-NCR Weather: कई इलाकों में हल्की बारिश, शीतलहर से बढ़ी ठिठुरन, वायु गुणवत्ता में हुआ सुधार

Fri, 07 Jan 2022 09:23 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दो पश्चिमी विक्षोभों के कारण दिल्ली-एनसीआर में बारिश का जो सिलसिला शुरू हुआ है वह अभी रविवार तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
दिल्ली की आज सुबह की तस्वीर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में आज सुबह हल्की बारिश हुई और शीतलहर भी चल रही है। यही वजह है कि आज राजधानी व आसपास के इलाकों में ठिठुरन बढ़ गई है। वहीं हवाओं के चलने से दिल्ली की हवा में सुधार हुआ है। दिल्ली की वायुगुणवत्ता बहुत खराब से खराब श्रेणी में पहुंच गई है, जो राहत की बात है। वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली (SAFAR) के मुताबिक दिल्ली की वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) आज 273 (खराब श्रेणी में) है।

विज्ञापन


दिल्ली मे रविवार तक नहीं थमेगा बूंदाबांदी का सिलसिला
दो पश्चिमी विक्षोभों के कारण दिल्ली-एनसीआर में बारिश का जो सिलसिला शुरू हुआ है वह अभी रविवार तक जारी रहेगा। दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को हुई बारिश से अधिकतम तापमान चार डिग्री गिर कर 15.7 डिग्री पहुंच गया था। गुरुवार को देर शाम तक बारिश नहीं हुई लेकिन अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस कारण लोगों को सर्दी से कुछ राहत मिली।

गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 11.7 डिग्री दर्ज किया गया। दिल्ली में सबसे अधिक अधिकतम तापमान नजफगढ़ और पीतमपुरा में 21.5 दर्ज किया गया।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने रविवार तक बारिश होने के कारण शीतलहर नहीं चलने की संभावना जताई थी जो सही साबित नहीं हुई। शुक्रवार सुबह से ही ठंडी हवाओं ने राजधानी का तापमान गिरा दिया है। विभाग ने 7 और 8 जनवरी को  बारिश होने की संभावना जताई है। इन  दोनों दिनों के लिए विभाग की ओर से पहले ही येलो अलर्ट जारी किया जा चुका है। 9 जनवरी के बाद न्यूनतम तापमान में थोड़ी गिरावट होने लगेगी और पारा फिर से 7 डिग्री तक लुढ़क जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें