फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Weather: राजधानी में मौसम की तिहरी मार, जमीन से आसमान तक असर; आज भी नहीं राहत के आसार

Mon, 22 Dec 2025 03:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

आज भी कड़ाके की ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान व्यक्त किया है।
विज्ञापन
दिल्ली में बढ़ी ठंड - फोटो : प्रशांत पांडे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी दिल्ली-एनसीआर में मौसम की तिहरी मार पड़ रही है। कड़ाके की ठंड, घना कोहरा और खराब हवा ने जनजीवन बुरी तरह प्रभावित किया है। घने कोहरे से सड़क, रेल और हवाई यातायात भी बाधित हुआ है।

विज्ञापन


भीषण ठंड की वजह से जहां घरों से निकलना भारी पड़ रहा है, वहीं घने कोहरे के कारण सड़कों पर चलना मुश्किल हो रहा है। प्रदूषण ने तो सांसों पर ही संकट खड़ा कर दिया है। दिल्ली में सुबह के समय वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 386 दर्ज किया गया था। दोपहर बाद इसमें कुछ सुधार हुआ और शाम 4:00 बजे यह 377 पर आ गया। 

एनसीआर के शहरों में भी हालात बेहतर नहीं रहे। दोपहर में हल्की धूप को छोड़ दें तो घने कोहरे और जहरीली धुंध की मोटी परत छाई रही। गाजियाबाद में एक्यूआई 364 दर्ज किया गया, जबकि नोएडा में 327, ग्रेटर नोएडा में 329 और गुरुग्राम में 328 रहा।  300 से ऊपर एक्यूआई बहुत खराब श्रेणी में आता है।
विज्ञापन


आज भी राहत नहीं
दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो शनिवार के मुकाबले कुछ ज्यादा रहा। अधिकतम तापमान 18.1 डिग्री रहा। दिन और रात के तापमान में अंतर कम होने से ठिठुरन बढ़ी। सोमवार को भी कड़ाके की ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान व्यक्त किया है।

70 से अधिक ट्रेनें भी देर से चलीं

  • घने कोहरे के चलते पालम क्षेत्र में दोपहर 12 बजे भी दृश्यता 300 मीटर रही। वहीं, सफदरजंग में दृश्यता 200 मीटर रही। इससे सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए
  • 107 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। 450 से अधिक उड़ानों में देरी हुई। इनमें आने और जाने वाली दोनों ही उड़ानें शामिल थीं। कुछ उड़ानों को जयपुर, लखनऊ व अहमदाबाद की तरफ मोड़ना पड़ा
  • दिल्ली आने वाली 70 से अधिक ट्रेनें भी तय समय से दो घंटे की देरी से पहुंचीं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें