फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Weather : धूप ने हटाई धुंध... 22 दिन बाद घटा एक्यूआई, जनता को मिली थोड़ी सी राहत

Mon, 25 Nov 2024 03:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

इससे लोगों को प्रदूषण से मामूली राहत मिली है। हालांकि, अब भी लोगों को सांस लेने में परेशानी और आंखों में जलन महसूस हो रही है। गुनगुनी धूप निकलने से धूल और धुएं की मोटी परत टूट गई। 
 
विज्ञापन
खुला-खुला मौसम.. - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में हवा की दिशा व गति बदलने से रविवार को वायु गुणवत्ता एक बार फिर गंभीर श्रेणी से सुधर कर बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई है। इससे लोगों को प्रदूषण से मामूली राहत मिली है। हालांकि, अब भी लोगों को सांस लेने में परेशानी और आंखों में जलन महसूस हो रही है। गुनगुनी धूप निकलने से धूल और धुएं की मोटी परत टूट गई। 

विज्ञापन


इस दौरान केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 318 दर्ज किया गया। इसमें शनिवार की तुलना में 94 सूचकांक की गिरावट रही। यह 22 दिन के बाद एक्यूआई इतने नीचे रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले 2 नवंबर को एक्यूआई 316 दर्ज किया गया था।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, सोमवार से अगले तीन दिनों तक कमोबेश यही स्थिति रहने की आशंका है। ऐसे में वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 के पार ही बनी रहेगी। रात के समय कुहासा छाया रहेगा। साथ ही, आसमान में स्मॉग छाया रहेगा। 
विज्ञापन


वाहनों से प्रदूषण की 18% हिस्सेदारी 
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि प्रदूषकों के फैलाव के लिए मौसम संबंधी स्थितियां बेहद अनुकूल होने से स्थिति बिगड़ रही है। भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) वेंटिलेशन इंडेक्स 11,000 घनमीटर प्रति सेकंड रही। डिसिजन स्पोर्ट सिस्टम (डीएसएस) के मुताबिक हवा में वाहनों से होने वाले प्रदूषण की हिस्सेदारी 18.155 फीसदी, कूड़ा जलने से होने वाले प्रदूषण की हिस्सेदारी 1.651 फीसदी रही। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें