फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Weather: आज से दो दिन बरसेंगे बदरा, यलो अलर्ट जारी; दिल्ली में सक्रिय हो चुका है एक नया पश्चिमी विक्षोभ

Thu, 04 Jun 2026 01:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

आज और कल मौसम खुशनुमा और सुहावना बने रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने इन दोनों दिन बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज धूल भरी आंधी, हल्की बारिश, गरज-चमक जैसी मौसमी घटनाएं होंगी।
विज्ञापन
demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जून के पहले सप्ताह में दिल्ली पर मौसम की मेहरबानी की संभावना है। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को मौसम खुशनुमा और सुहावना बने रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने इन दोनों दिन बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज धूलभरी आंधी, हल्की बारिश, गरज-चमक जैसी मौसमी घटनाएं होगी।

विज्ञापन


इससे छह जून तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे ही रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 4 से 6 जून तक बारिश होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

एक नए पश्चिमी विक्षोभ ने बुधवार को दस्तक दिया है। इसके असर देर रात या बृहस्पतिवार सुबह देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 7, 8 और 9 जून को मौसम अपेक्षाकृत स्थिर रहेगा। इस दौरान आसमान साफ रहने का अनुमान है। इससे तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच सकता है। ऐसे में गर्मी बढ़ेगी।
विज्ञापन


दूसरी ओर, दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में बुधवार सुबह तेज धूप रही। इससे लोग गर्मी से परेशान दिखे। मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है। लेकिन, खबर लिखे जाने तक कहीं भी बारिश की स्थिति दर्ज नहीं की गई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 39.1 और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 76 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 41 प्रतिशत रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें