मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 26 व न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। विभाग के मुताबिक, सप्ताह के अंत तक न्यूनतम तापमान छह व अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।
बेहद खराब श्रेणी में रही दिल्ली-एनसीआर की हवा
बदलते मौसम का असर दिल्ली-एनसीआर की हवा पर पड़ रहा है। बीते 24 घंटे में ग्रेटर नोएडा की हवा 404 एक्यूआई के साथ गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई है। वहीं, दिल्ली की हवा 365 एक्यूआई के साथ बेहद खराब श्रेणी में रही।
केंद्र की वायु मानक संस्था सफर इंडिया के मुताबिक, बीते 24 घंटे में पीएम 2.5 से छोटे कणों की पीएम 10 में 56 फीसदी हिस्सेदारी रही। पीएम 10 का स्तर 272 व पीएम 2.5 का स्तर 165 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर रहा।
दिल्ली-एनसीआर का एक्यूआई
दिल्ली- 365
फरीदाबाद- 333
गाजियाबाद- 352
ग्रेटर नोएडा- 404
गुरुग्राम- 333
नोएडा- 326