फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Weather News: ठंडी हवाओं से तापमान लुढ़का, सर्दी का हुआ अहसास; जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

Wed, 05 Mar 2025 10:17 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री कम 25 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री कम 11.8 डिग्री दर्ज हुआ।
विज्ञापन
तेज हवा से लोग दिन भर रहे परेशान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो दिनों से चल रही ठंडी हवाओं ने चढ़ते पारे से लोगों को निजात दिला दी है। बुधवार को तापमान लुढ़कने से सर्दी का अहसास हुआ। ऐसे में फिर से लोग गर्म कपड़े निकालने को मजबूर हो गए। हालांकि, एक सप्ताह तक दिन और रात के तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। 9 व 10 मार्च तक तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा।

विज्ञापन

बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री कम 25 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री कम 11.8 डिग्री दर्ज हुआ। 26 फरवरी को अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था जो इस सीजन का सबसे अधिक तापमान था। पश्चिमी विक्षोभ के कारण 27 फरवरी को तापमान गिरकर 25 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
विज्ञापन

इसी तरह न्यूनतम तापमान 27 फरवरी को 19.5 दर्ज किया गया, जो पिछले 74 वर्षों में सबसे अधिक था, लेकिन 3 मार्च को यह लुढ़ककर 9.6 डिग्री तक पहुंच गया। अब चार मार्च से तेज हवाओं के कारण तापमान में गिरावट देखी जा रही है। बृहस्पतिवार को भी तेज सतही हवाएं चलने के आसार हैं, लेकिन तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी।

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें