फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Weather : दिल्ली की बदली हवा और चढ़ने लगा पारा, आज शाम बूंदाबांदी के आसार, कल था सीजन का सबसे गर्म दिन

Sun, 24 Mar 2024 01:03 AM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में  शनिवार को दिन का पारा 34 डिग्री को पार कर गया। यह इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। हवाओं के रुख में आए बदलाव के कारण रविवार की शाम या रात में बूंदा-बांदी के भी आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन
दिल्ली का मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम में आए बदलाव के बाद शनिवार को दिन का पारा 34 डिग्री को पार कर गया। यह इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। आने वाले दिनों में पारा 36 डिग्री को पार करने का अनुमान है। हालांकि हवाओं के रुख में आए बदलाव के कारण रविवार की शाम या रात में बूंदा-बांदी के भी आसार बन रहे हैं।

विज्ञापन


प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के मुताबिक शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से एक डिग्री कम है। शनिवार को सुबह के समय पश्चिम, उत्तर-पश्चिम व उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा से मध्यम स्तर की हवाएं चली। दिन के समय धूप खिली जिससे तापमान में तेजी से बढ़त हुई। 

उम्मीद है कि रविवार को मौसम में बदलाव होगा। आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। शाम-रात में एक या दो स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक पूरे सप्ताह दिन में बादल छाए रहने का अनुमान है। इससे दिन का तापमान स्थिर रहेगा। जबकि रात के तापमान में बढ़त हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें