फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Weather News: सुबह-शाम ठंड, दोपहर में सर्दी का अहसास कम, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

Sun, 19 Jan 2025 11:03 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

रविवार को अधिकतम तापमान छह डिग्री अधिक 26.1 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान भी 1.5 डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 9.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। आया नगर में न्यूनतम तापमान अन्य केंद्र के मुताबिक सबसे कम दर्ज किया गया।
विज्ञापन
कर्तव्य पथ का एक दृश्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में सुबह व शाम को ठंड भले ही बरकरार है। लेकिन, रविवार को दिन चढ़ने के साथ ही सूरज के तेवर तेज होने से गर्मी का अहसास हुआ। लोगों ने अपनी जैकेट व गर्म कपड़े निकाल दिए। पहली कड़ी धूप में लोग चेहरे से पसीना साफ करते दिखे। मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसमें 6.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 1.5 डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 9.2 डिग्री रिकॉर्ड किया। आया नगर में न्यूनतम तापमान अन्य केंद्र के मुताबिक सबसे कम दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, रिज में 9 डिग्री, लोधी रोड में 9.4 और पालम में 9.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया।

विज्ञापन

सुबह से ही अच्छी धूप खिली। साप्ताहिक अवकाश होने के चलते लोगों ने धूप का आनंद लिया। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया वैसे ही सूरज के तेवर कड़े होते दिखे। ऐसे में दिन में ठंड का अहसास कम रहा। आसमान साफ रहने और धूप खिलने से लोगों को कोहरे से भी राहत मिली। हालांकि, सुबह के समय हल्का कोहरा रहा। सफदरजंग एयरपोर्ट में सुबह सात बजे से लेकर साढ़े सात बजे तक दृश्यता 200 मीटर दर्ज की गई। जबकि पालम एयरपोर्ट में सुबह साढ़े आठ बजे से लेकर नौ बजे तक दृश्यता 600 मीटर रही। ऐसे में वाहन चालकों को अधिक समस्या का सामना नहीं करना पड़ा। 

कल भी दोपहर में गर्मी करेगी परेशान
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार को सुबह के समय अधिकांश स्थानों पर हल्का से मध्यम स्तर का कोहरा छाने की आशंका है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। शाम व रात में हल्का कोहरा छाने की संभावना है। ऐसे में अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। वहीं, विभाग ने दो दिन के लिए बारिश होने का अनुमान जताया है। बुधवार और बृहस्पतिवार को हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद तापमान में कमी आने की संभावना है।

फिर बेहद खराब हुई हवा, छह इलाकों में एक्यूआई गंभीर श्रेणी में
राजधानी में हवा की गति कम होने से रविवार को एक बार फिर हवा बेहद खराब हो गई हैं। ऐसे में लोग प्रदूषित हवा में सांस लेने को मजबूर हैं। बीते दो दिन तक लोगों को प्रदूषित हवा से राहत मिल रही थी। लेकिन, अब यह राहत मिलना बंद हो गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 368 दर्ज किया गया। यह बेहद खराब श्रेणी में है। इसमें शनिवार की तुलना में 107 सूचकांक की वृद्धि हुई है। 
विज्ञापन

दिल्ली में अलग-अलग इलाकों का एक्यूआई 
-नेहरु नगर - 424
-मुंडका - 414
-आनंद विहार - 413
-द्वारका सेक्टर आठ - 409
-पटपड़गंज - 405
(नोट: आंकड़े सीपीसीबी के मुताबिक)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें