बुधवार को अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इसके अलावा, मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका है। वहीं, इस महीना समाप्त होने में पांच दिन बचे हैं। ऐसे में बारिश की संभावना कम है। इस कारण यह महीना वर्ष 2022 की तरह शुष्क रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश नहीं होने के कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अप्रैल में तापमान और अधिक होने की संभावना है।
रीज इलाका 40.1 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे गर्म रहा। जबकि आया नगर इलाके में तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, लोधी रोड में 38.7 व पालम में 38.0 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। उधर, लोधी रोड़ में न्यूनतम तापमान अन्य केंद्र के मुताबिक सबसे कम रहा। यहां न्यूनतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पालम में 20.0 व आया नगर में 17.4 डिग्री दर्ज हुआ।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ इस समय सक्रिय है, लेकिन इसका असर दिल्ली में देखने को नहीं मिलेगा। हवा की गति धीमी होगी और धूप के बढ़ने से तापमान में इजाफा होगा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बृहस्पतिवार को आसमान साफ रहेगा। इस दौरान 10-20 किमी प्रति घंटा की गति से सतही हवाएं चलेगी। ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 38 और 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
संबंधित वीडियो-