फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Weather Forecast: सुबह-शाम ठंड, दिन में गर्मी कर रही परेशान, आज सुबह कुछ जगह कोहरे की संभावना

Thu, 06 Feb 2025 01:04 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को कुछ स्थानों पर सुबह हल्के से मध्यम स्तर पर कोहरे की संभावना है। शाम व रात में स्मॉग-धुंध का अनुमान है।
विज्ञापन
धूप का आनंद लेते बच्चे - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में सुबह-शाम को ठंड का अहसास हो रहा है। लेकिन, अब दिन में गर्मी महसूस होने लगी है। बुधवार को आलम यह रहा कि सुबह साढ़े आठ बजे से पहले लोधी रोड, सफदरजंग, रिज व आया नगर केंद्र में हल्की बारिश हुई। वहीं, दिन में सूरज की तपिश तेज हो गई। हालांकि मतदान करने के बाद लोग धूप का आनंद लेते दिखे। 

विज्ञापन

न्यूनतम तापमान बुधवार को 1.6 डिग्री वृद्धि के साथ 11 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 23.7 डिग्री पहुंच गया। वहीं, सुबह सात से साढ़े आठ तक सफदरजंग एयरपोर्ट में दृश्यता 1000 मीटर, पालम एयरपोर्ट में 800 मीटर रही। वहीं, यातायात के दौरान लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को कुछ स्थानों पर सुबह हल्के से मध्यम स्तर पर कोहरे की संभावना है। शाम व रात में स्मॉग-धुंध का अनुमान है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 25 और 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। वहीं, ठंड बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन

आया नगर रहा सबसे ठंडा
आया नगर में बुधवार को न्यूनतम तापमान अन्य जगहों के मुताबिक सबसे कम 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, पालम में 9.6, लोधी रोड में 10.1 और रिज में 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें