फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: नौवीं कक्षा के छात्र ने भेजा था धमकी भरा ई-मेल, वजह जानकर सब हैरान, पुलिस ने दर्ज किया केस

Wed, 05 Feb 2025 11:13 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

गुरुवार को पुलिस की टीम इस मामले में और विस्तृत जांच करेगी। पुलिस यह पता लग रही है कि ई-मेल में जिस तरह के भाषा का इस्तेमाल किया गया है। उसके बारे में छात्र को कहां से जानकारी मिली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : FREEPIK
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा के चार स्कूलों में बम ब्लास्ट को लेकर धमकी भरा ई-मेल भेजने वाले को पुलिस ने ढूंढ निकाला है। पुलिस की जांच में पता चला है कि यह ई-मेल नौवीं कक्षा के एक छात्र ने चार स्कूलों की ई-मेल आईडी पर भेजा था। 13 वर्षीय छात्र नोएडा का रहने वाला है और सेक्टर 128 स्थित एक स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ाई करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नोएडा पुलिस और साइबर सेल की टीम ने ई-मेल आईडी को ट्रेस कर लिया और छात्र के घर वालों से संपर्क किया। प्राथमिक जांच में पता चला है कि छात्र को स्कूल न जाना पड़े, इस कारण उसने इस तरह की धमकी भरा ई-मेल भेजा था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुलिस की टीम छात्र के घर वालों के संपर्क में है। गुरुवार को पुलिस की टीम इस मामले में और विस्तृत जांच करेगी। पुलिस यह पता लग रही है कि ई-मेल में जिस तरह के भाषा का इस्तेमाल किया गया है। उसके बारे में छात्र को कहां से जानकारी मिली। इस घटना को लेकर कोतवाली सेक्टर 126 में मुकदमा भी दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें