फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Weather Forecast: पूरे सप्ताह 25-26 डिग्री के बीच तापमान बने रहने की संभावना, जानें- कब से बढ़ेगी ठिठुरन

Tue, 06 Dec 2022 06:28 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में नवंबर के अंत में न्यूनतम तापमान में कमी हुई थी, तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस भी पहुंचा था। जबकि दिसंबर की शुरुआत से न्यूनतम तापमान 8 व 9 डिग्री के बीच बना हुुआ था। एक दिसंबर को न्यूनतम तापमान 8.3, दो दिसंबर को 8 डिग्री व तीन दिसंबर को 8.4 व चार दिसंबर को तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
दिल्ली में ठंड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिसंबर की शुरुआत के साथ ही सर्दी ने अपने रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। दिल्ली में सोमवार की सुबह इस सीजन में दिसंबर की सबसे ठंडी रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री लुढ़ककर 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। राजधानी के लोदी रोड में पारा 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार सप्ताह के अंत में ठिठुरन बढ़ने के आसार हैं।  

विज्ञापन


दिल्ली में नवंबर के अंत में न्यूनतम तापमान में कमी हुई थी, तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस भी पहुंचा था। जबकि दिसंबर की शुरुआत से न्यूनतम तापमान 8 व 9 डिग्री के बीच बना हुुआ था। एक दिसंबर को न्यूनतम तापमान 8.3, दो दिसंबर को 8 डिग्री व तीन दिसंबर को 8.4 व चार दिसंबर को तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सोमवार को सुबह हल्की धुंध के बाद ठिठुरन रही लेकिन धूप निकलने के बाद ठिठुरन से थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग की मानें तो इस पूरा सप्ताह अधिकतम तापमान 25 व 26 डिग्री के बीच बना रहेगा। जबकि न्यूनतम तापमान भी 8 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। 9 व 10 दिसंबर को न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें