फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Weather News: सुबह-शाम छाएगी धुंध, तीन दिन बाद ठंड दिखाएगी ऐसा असर, जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी

Sun, 01 Dec 2024 06:40 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

Delhi Weather News Today: रविवार को सुबह से ही धूप निकल गई थी। लोगों ने दोपहर में धूप का आनंद लिया। हालांकि, शाम होते ही ठंडी हवाओं ने ठंडक का अहसास कराया।
विज्ञापन
Delhi Weather Update - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में सोमवार से सुबह-शाम धुंध के साथ स्मॉग छाएगा। इससे धूप भी कम निकलेगी। जिसका असर तापमान में देखने को मिलेगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि गुरुवार से ठंड अपना असर दिखाएगी। हालांकि, दो से तीन दिन तक तापमान में गिरावट आने के कोई संकेत नहीं है। इस दौरान मुख्य रूप से आसमान साफ रहेगा। ऐसे में अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। हालांकि, पहाड़ों से आने वाली हवाओं ने मैदानी इलाकों में अपना असर दिखाना शुरु कर दिया है। रविवार को लोगों को अच्छी-खासी ठंड का अहसास हुआ।

विज्ञापन

ऐसे में सफदरजंग हवाई अड्डे में दृश्यता सुबह साढ़े सात बजे 500 मीटर दर्ज की गई। धूप निकलने के बाद धुंध के साथ स्मॉग की चादर हट गई। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रविवार को सुबह से ही धूप निकल गई थी। लोगों ने दोपहर में धूप का आनंद लिया।

हालांकि, शाम होते ही ठंडी हवाओं ने ठंडक का अहसास कराया। इस दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री के साथ 11.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह बीते 24 घंटे में 1.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। वहीं, अधिकतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री अधिक के साथ 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। साथ ही, आया नगर व लोदी रोड में सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसी तरह पालम में 12.6 व रिज में 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

गुरुवार से आएगी तापमान में गिरावट
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार को कुछ स्थानों पर सुबह स्मॉग, हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा व धुंध रहने की संभावना है। शाम व रात में स्मॉग-धुंध का अनुमान है। आगामी पांच दिसंबर तक अधिकतम तापमान 26-27 डिग्री के बीच बना रहेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें