फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में नशे की बड़ी खेप बरामद: तीन करोड़ की चरस के साथ पांच गिरफ्तार, नेपाल-हिमाचल से आता था 'माल'

Sun, 01 Dec 2024 06:18 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद चरस की कीमत करीब तीन करोड़ रुपये बताई जा रही है। आरोपी चरस नेपाल और हिमाचल प्रदेश के कसोल से मंगाते थे। बरामद चरस भी यहीं से मंगाई गई थी।
विज्ञापन
दिल्ली में तीन करोड़ की चरस बरामद - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक अतंर्राष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश कर नेपाल के तीन नागरिकों सहित पांच प्रमुख आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान नेपाली नागरिक प्रेम थापा, गंगा गुरुंग थापा व अंकित बुद्ध, प्रदीप कुमार और मोहम्मद जमाल के रूप में हुई है। इनके कब्जे से 15.670 किलोग्राम चरस बरामद की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद चरस की कीमत करीब तीन करोड़ रुपये बताई जा रही है। आरोपी चरस नेपाल और हिमाचल प्रदेश के कसोल से मंगाते थे। बरामद चरस भी यहीं से मंगाई गई थी।

विज्ञापन
Trending Videos

अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह के अनुसार जब्त किए गए प्रतिबंधित पदार्थ पदार्थों की हरियाणा, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश के आपूर्तिकर्ताओं से लगाया। शाखा की एएनटीएफ में तैनात हवलदार अमित को 20 नवंबर, 2024 को सूचना मिली थी कि एक नेपाली नागरिक दिल्ली के मजनू का टीला क्षेत्र में एक स्थानीय ड्रग तस्कर मोहम्मद जमील को चरस देने आएगा। एसीपी, एएनटीएफ राजकुमार की देखरेख में इंस्पेक्टर विकास पन्नू के नेतृत्व में एसआई अमरेंद्र सिंह, एएसआई योगेंद्र, हवलदार अमित व महिपाल की टीम ने यहां घेराबंदी कर दो आरोपी सेक्टर 18, चंडीगढ़, पोस्ट ऑफिस चंडीगढ़ जीपी, जिला चंडीगढ़ निवासी प्रेम थापा (32) और निहाल विहार दिल्ली में रह रहे मोहम्मद जमील (35) को उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह एक होटल में चरस की खेप के बारे में बात कर रहे थे।

इसके बाद संगम विहार, वजीराबाद में निवासी गंगा, हिमाचल प्रदेश के कसोल निवासी अंकित बुद्ध उर्फ ठाकरेन को कसोल और हरियाणा के बल्लभगढ़ के निवासी प्रदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया। वह प्रेम थापा से चरस खरीदता था और फरीदाबाद और बल्लभगढ़ के नशेडय़िों को सप्लाई करता था।
विज्ञापन

हत्या के प्रयास में बंद हो चुका है
निहाल विहार निवासी मोहम्मद जमाल पहले हत्या के प्रयास के एक मामले में बंद हो चुका है। वह प्रेम थापा से चरस खरीदता था। उसे 1192 ग्राम चरस की बरामदगी के साथ गिरफ्तार किया गया। नेपाल निवासी प्रेम थापा नेपाल से गंगा गुरुंग थापा के माध्यम से और हिमाचल प्रदेश से अंकित बुद्ध के माध्यम से चरस खरीदता था और आगे दिल्ली और एनसीआर में इसकी सप्लाई करता था। नेपाल निवासी गंगा गुरुंग थापा नेपाल से चरस खरीदता था और दिल्ली और एनसीआर में इसकी सप्लाई करता था। इस समय हिमाचल प्रदेश के कसोल में रहने वाला मूलरूप से नेपाल निवासी अंकित बुद्ध आरोपी प्रेम थापा का स्रोत है। हरियाणा के बल्लभगढ़ निवासी प्रदीप कुमार प्रेम थापा से चरस खरीदता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें