फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Weather : आज तेज बारिश के आसार... मौसम रहेगा सुहावना, दो दिन के लिए बरसात के साथ आंधी का भी अलर्ट

Sun, 22 Jun 2025 01:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

Delhi Weather Update Today : आज और कल राजधानी में तेज बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने दो दिन के लिए बारिश व आंधी का यलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
दिल्ली में बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानसून ने अपनी रफ्तार बढ़ा दी है। ऐसे में रविवार व सोमवार को राजधानी में तेज बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने दो दिन के लिए बारिश व आंधी का यलो अलर्ट जारी किया है। इधर, शनिवार को दिनभर बादलों और सूरज की लुकाछिपी का खेल चलता रहा। उमस वाली गर्मी ने लोगों को खूब परेशान किया।

विज्ञापन


दोपहर बाद घने बादलों ने डेरा डाला, लेकिन कुछ इलाकों में ही हल्की बारिश हुई। शाम साढ़े पांच बजे तक 001.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री कम 37.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.2 डिग्री कम 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा। 
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2 दिनों दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं। इस कारण से रविवार व सोमवार को तेज बारिश हो सकती है। इस दौरान हवा 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल सकती है। इससे पूरे सप्ताह मौसम सुहावना बना रह सकता है।
विज्ञापन


पूरे सप्ताह मौसम सुहावना बना रह सकता है
मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं। इस कारण से रविवार और सोमवार को तेज बारिश हो सकती है। इस दौरान हवा 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल सकती है। इससे पूरे सप्ताह मौसम सुहावना बना रह सकता है।

दो-तीन दिन में मानसून पहुंचने की उम्मीद
मानसून एक्सप्रेस के अगले दो से तीन दिन में दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है। दक्षिण-पश्चिम मानसून बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, उतराखंड के अधिकांश हिस्सों, हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों और लद्दाख के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है। इसके आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

चलेगी तेज हवा
ऐसे में यह पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों और दिल्ली के शेष हिस्सों में आगे बढ़ सकता है। इस तरह से मानसून अपने तय समय से पहले दिल्ली में दस्तक दे देगा। दिल्ली में तीन दिन का बारिश व आंधी का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इससे दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होगी। जबकि 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चलेगी जिसकी रफ्तार बढ़कर 50 किलोमीटर तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग की मानें तो दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें