फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Water Crisis: दिल्ली के इन इलाकों में दो दिन नहीं आएगा पानी, इस लिस्ट में कहीं आपका इलाका तो नहीं शामिल

Tue, 24 Oct 2023 04:23 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के कई इलाकों में अगले दो दिन तक जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार शकरपुर, नजफगढ़ ड्रेन और ईएसआई बसाईदारापुर मेट्रो स्टेशन के सामने पश्चिमी दिल्ली मुख्य लाइन के इंटर कनेक्शन कार्य के चलते पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के कई इलाकों में अगले दो दिन तक जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार शकरपुर, नजफगढ़ ड्रेन और ईएसआई बसाईदारापुर मेट्रो स्टेशन के सामने पश्चिमी दिल्ली मुख्य लाइन के इंटर कनेक्शन कार्य के चलते पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार की सुबह और शुक्रवार की शाम राजा गार्डन, रमेश नगर, ख्याला, रानी बाग, मोती नगर, शारदा पुरी, टैगोर गार्डन, तिहाड़ गांव, तिलक नगर, वरुण निकेतन, राजौरी गार्डन, करम पुरा, सरस्वती गार्डन, हरि नगर और इसके आसपास के क्षेत्र, मानसरोवर गार्डन, विष्णु गार्डन, सुभाष नगर, उत्तम नगर, मोहन गार्डन, गणेश नगर, कृष्णा पुरी, जेजे कालोनी ख्याला, रवि नगर और चांद नगर में पानी की आपूर्ति नहीं होगी। इसके अलावा बुराड़ी के आस-पास के क्षेत्र, कमल विहार, संत नगर जगतपुर, मुकंदपुर, जगतपुर, बंगाली कॉलोनी, भगत कॉलोनी, बुराड़ी, बागा कॉलोनी, तोमर कॉलोनी, झड़ौदा में बुधवार की सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक जलापूर्ति नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें