फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों पर हमला कर पत्नी ने बदमाश पति को भगाया, कॉलर पर लटक एसआई की फाड़ी वर्दी

Tue, 04 Feb 2020 05:11 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में घोषित बदमाश सन्नी को पकड़ने के लिए पुलिस पहुंची तो उसकी पत्नी पूजा ने टीम पर हमला बोल दिया। वह एसआई के कॉलर पर लटक गई। इससे उसकी वर्दी फट गई।

विज्ञापन


इसका लाभ उठाकर सन्नी छत के रास्ते से फरार हो गया। धक्का-मुक्की में पूजा भी घायल हो गई। इसके बाद थाने से महिला पुलिसकर्मी बुलाकर पूजा को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, दयालपुर थाने के एसआई विनीत कुमार रविवार को सिपाही अंकित मलिक के साथ ड्यूटी पर थे। कई मामलों में वांछित सन्नी के घर पर होने की सूचना मिली तो दोनों गली नंबर-6, भगत विहार स्थित उसके घर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

खटखटाने पर घर का दरवाजा पूजा ने खोला। इस बीच, पुलिसकर्मियों को देख सन्नी तमंचा लेकर छत की ओर भागा। सिपाही अंकित सन्नी के पीछे भागा। विनीत ने सन्नी को पकड़ लिया।

पूजा ने घर का दरवाजा अंदर से बंद किया और विनीत के कॉलर पर लटक गई। धक्का-मुक्की में सन्नी हाथ छुड़ाकर फरार हो गया। विनीत ने घर से निकलकर सूचना थाने में दी। वहां से महिला पुलिसकर्मी पहुंचीं और पूजा को काबू किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें