आम आदमी पार्टी के निष्कासित पार्षद ताहिस हुसैन ने पुछताछ में तीन अन्य आरोपियों के नाम सामने आए हैं। जिसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। हिंसा के आरोप में लियाकत, रियासत और तारिक की फैक्ट्री के मैनेजर तारिक रिजवी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ताहिर हुसैन को छिपाने के आरोप में एक अन्य की भी तालाश कर रही है।
बात दें ताहिर हुसैन ने पांच मार्च को अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट विशाल पाहुजा के सामने आत्मसमर्पण करने के लिए एक आवेदन दिया था, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
उत्तरी-पूर्वी दिल्ली हिंसा मामले में आरोपी आम आदमी पार्टी के निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन को पुलिस ने छह मार्च को कड़कड़डूमा कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने हिंसा में मारे गए आईबी के अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी ताहिर को सात दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया था।
तारिक हुसैन के बचाव में उतरे अमानतुल्ला खान
अमानतुल्ला खान ने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि आज ताहिर हुसैन सिर्फ इस बात की सजा काट रहा है की वो एक मुस्लिम है। शायद आज हिंदुस्तान में सबसे बड़ा गुनाह मुस्लिम होना है ये भी हो सकता है आने वाले वक्त में ये साबित कर दिया जाए कि दिल्ली की हिंसा ताहिर हुसैन ने कराई है।