फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली हिंसाः कोर्ट ने बंदूकबाज शाहरुख को भेजा तीन दिन की पुलिस रिमांड पर

Sat, 07 Mar 2020 05:50 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शाहरुख - फोटो : Social Media
विज्ञापन

दिल्ली हिंसा के दौरान पुलिस पर बंदूक तानने वाले युवक शाहरुख को कड़कड़डूमा कोर्ट ने तीन दिन की पुलिस हिरासत पर भेज दिया है। बता दें उत्तर पूर्वी दिल्ली में हिंसा के बाद शाहरुख को 03 मार्च को दिल्ली पुलिस ने  की क्राइम ब्रांच टीम ने उत्तर प्रदेश के शामली जिले से गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद  शाहरुख को दिल्ली मुख्यालय, आईटीओ में लाया गया है।

विज्ञापन




गिरफ्तारी के बाद अजीत कुमार सिंगला, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने जानकारी दी कि हम उस पिस्तौल को बरामद करने की कोशिश कर रहे हैं जो शाहरुख ने इस्तेमाल की थी। शाहरुख ने कहा कि उन्होंने गुस्से के बीच विरोध प्रदर्शन के दौरान गोलीबारी की। उनकी कोई आपराधिक पृष्ठभूमि नहीं है, लेकिन उनके पिता के पास उनके खिलाफ नशीले पदार्थों और नकली मुद्रा का मामला है। मामले में जांच जारी है।

अजीत कुमार सिंगला ने जानकारी दी थी कि शाहरुख पर आईपीसी की धारा 307 (हत्या का प्रयास), 186 और 353 के तहत मामला दर्ज किया गया है। जरूरत पड़ने पर जांच के दौरान और धाराएं जोड़ी जाएंगी। हम उसका अधिकतम संभव रिमांड हासिल करने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन


शुक्रवार को पुलिस ने दंगों के दौरान 24 फरवरी को दिल्ली पुलिस के हवलदार दीपक दहिया पर शाहरुख ने जो पिस्टल तानी थी, वह उसकी निशानदेही पर बरामद कर ली गई है। पिस्टल उसके घर से बरामद की गई है।
 
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शाहरुख का कहना है कि उसके पास पांच ही कारतूस थे। तीन गोलियां उसने भीड़ पर चली दी थीं, जबकि दो कारतूस उसने मौके पर ही गिरा दिए थे।  

पुलिस अब शाहरुख का हिंसा के दौरान इस्तेमाल मोबाइल बरामद करने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने उसका कैराना में खरीदा गया दूसरा मोबाइल तो बरामद कर लिया है, लेकिन पहले वाला अभी नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें