फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली हिंसा में घायल डीसीपी अमित शर्मा ने की वापसी, ड्यूटी पर लौटे

Mon, 04 May 2020 07:02 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
डीसीपी अमित शर्मा - फोटो : ANI
विज्ञापन
दिल्ली हिंसा में घायल हुए डीसीपी अमित शर्मा स्वस्थ होने के बाद सोमवार को वापस ड्यूटी पर आ गए। डीसीपी शर्मा 24 फरवरी को गोकलपुरी इलाके में दो गुटों के बीच हुई हिंसा में घायल हो गए थे। उनके साथ गए पुलिसर्मियों ने उनकी जान बचाई थी। 
विज्ञापन

 

इस मौके पर डीसीपी अमित शर्मा ने कहा कि मैं अपने परिवार और सहयोगियों को समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। मुझे खुशी है कि मुझे लोगों की सेवा करने का अवसर मिला है।

रची गई थी डीसीपी की हत्या की साजिश 
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हिंसा के दौरान डीसीपी अमित शर्मा का हेलमेट उतारने वाली पांचों उपद्रवी महिलाओं की पहचान की गई थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी पांचों महिलाओं ने हेलमेट उतारकर डीसीपी की भी हत्या की साजिश रची थी। आरोपी महिलाओं ने अपनी पहचान छिपाने के लिए बुर्का पहन रखा था। 
विज्ञापन


हिंसा के दौरान कांस्टेबल रतनलाल के हत्यारों की पहचान के बाद स्पेशल सेल ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों की पहचान घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज से हुई थी। कांस्टेबल की हत्या में पकड़े गए आरोपियों से पता चला कि डीसीपी अमित शर्मा की हिंसा के दौरान हेलमेट उतारना महज संयोग नहीं था। हिंसा में शामिल बुर्का पहनी पांच महिलाओं ने डीसीपी को चोटिल करने के लिए उसके सिर से हेलमेट उतारकर फेंक दिया था। 

इसके बाद उपद्रवियों ने डीसीपी को गंभीर रूप से चोटिल कर दिया था। इस पूरी साजिश का खुलासा पकड़े गए आरोपियों के अलावा बरामद सीसीटीवी फुटेज से हुआ है।

घटना के पास लगे सीसीटीवी कैमरों से हुई छेड़छाड़ 
पुलिस का कहना है कि पुलिस वालों पर हुए जानलेवा हमले के मामले में उपद्रवियों ने मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे की दिशा बदलने का प्रयास किया था। बरामद फुटेज में एक युवक को साफ तौर पर सुबूत छिपाने का प्रयास करते हुए देखा जा सकता है। पुलिस का दावा है कि आरोपी युवक की भी पहचान हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें