दिल्ली में ये दोनों सीएए के खिलाफ प्रदर्शनकारियों को भड़का रहे थे। प्रदर्शनकारियों से वे देशविरोधी बातें करते थे और लोगों को सरकार के विरोध के लिए उकसाते भी थे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ये प्रतिबंधित आतंकी संगठन आईएसआईएस के सदस्य थे और गैर मुस्लिमों के खिलाफ नफरत की विचारधारा का प्रचार कर रहे थे। इनके पास से चार मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, एक हार्ड डिस्क और भड़काने वाली आपित्तजनक सामग्रियां बरामद की गई हैं।
पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म जैसे टेलीग्राम, फेसबुक, व्हाट्स ऐप, थ्रेमा, इंस्टाग्राम, ट्विटर आदि पर इन्होंने फर्जी आईडी से प्रोफाइल बनाए हुए हैं। इन प्रोफाइल से ये लोगों को आईएसआईएस की विचारधारा से जुड़ने के लिए प्रभावित करने में जुटे थे।