नफरत भरे भाषण देने वालों के खिलाफ मामले दर्ज करने की मांग को लेकर दिल्ली उच्च न्यायालय में बुधवार को एक नई याचिका दायर की गई है। दिल्ली उच्च न्यायालय में दायर याचिका में आरोप लगाया गया है कि कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, सलमान खुर्शीद और भाजपा के अनुराग ठाकुर, कपिल मिश्रा ने भड़काऊ भाषण दिए।
याचिका में अनुरोध है कि इनके भाषणों से समाज में काफी दुर्भावना फैली इसलिए इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। इसके साथ ही दिल्ली हिंसा में संपत्ति को हुए नुकसान का आकलन करने के लिए एसआईटी गठित करने की मांग को लेकर दिल्ली उच्च न्यायालय में एक अन्य याचिका दायर की गई है।
दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर अनुरोध किया गया कि नफरत भरे भाषण देने वालों की संपत्ति कुर्क की जाए और उसे उत्तरपूर्वी दिल्ली हिंसा के पीड़ितों को मुआवजा देने के लिए बेचा जाए।