मौजपुर इलाके में देर रात बवाल की सूचना पर पुलिस ने कहा कि अफवाहों की वजह से लोग पैनिक हुए थे लेकिन अब स्थिति नियंत्रण में है। लोगों को समझाकर वापस घरों में भेजा गया है। इसके बाद इलाके में पुलिस पैरामिलिट्री फोर्स के साथ फ्लैग मार्च कर रही है।
विशेष आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने लिया हालात का जायजा
दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने भी पूर्वी दिल्ली में हालात का जायजा लिया।
दिल्ली मौजपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चेतराम और इंदिरा गली में बवाल की खबर है। शुरूआती जानकारी के मुताबिक बवाल की सूचना पर दिल्ली पुलिस के डीसीपी आईटीबीपी और पुलिस के जवानों के साथ पहुंचे हैं।
सुनील कुमार, चिकित्सा अधीक्षक, गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल ने बताया कि इलाज के दौरान 3 अन्य की मौत हो गई है, इसके बाद अब यहां मरने वालों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया हिंसाग्रस्त इलाके में हालात का जायजा लेने पहुंचे, उन्होंने यहां स्थानीय निवासियों से बातचीत भी की।
Delhi CM Arvind Kejriwal: We are going to the affected areas to take stock of the situation. We will tell you after we do that. #NortheastDelhi https://t.co/H5yvhXQIwc pic.twitter.com/6f48AjXcAJ
भारत में अमेरिकी दूतावास अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है कि पूर्वोत्तर दिल्ली में हिंसक प्रदर्शनों के मद्देनजर सावधानी बरतें।
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल दिल्ली के संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा करने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने के लिए गृह मंत्रालय पहुंचे।
मृतकों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है। इसमें गुरु तेग बहादुर अस्पताल में 22 लोगों और लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल में दो लोगों की मौत हुई है।
जब डोभाल एक इलाके में मीडिया से बात कर रहे थे तब एक छात्रा आई और बताया कि वह लोग यहां असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। वो लोग स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। तब डोभाल ने उन्हें ढांढस बंधाया और कहा कि पुलिस आपकी सुरक्षा में है और वह अपना पूरा काम करेगी। आपकी सुरक्षा का खयाल रखेगी आप परेशान न हों और न ही डरें।
अजित डोभाल स्थानीय लोगों से मिलकर लोगों को समझा रहे हैं कि शांति कायम रखें। पुलिस अच्छा काम कर रही है और लोग साथ मिलकर रहें। हर इंसान जो अपने समाज को प्यार करता है वो अपने देश को प्यार करता है। सभी शांति चाहते हैं और शांति कायम होगी।
दिल्ली में हुई हिंसा को देखते हुए उत्तर-पूर्वी दिल्ली के 80 सेंटरों पर 27 फरवरी को होने वाली परीक्षा भी स्थगित कर दी गई है।
दिल्ली हिंसा के बाद कांग्रेस ने शांति मार्च निकाला है। इसकी अगुवाई खुद प्रियंका गांधी कर रही हैं। जब पुलिस ने शांति मार्च को रोका तो प्रियंका धरने पर बैठ गईं।
मौजपुर दौरे के दौरान अजीत डोभाल ने आश्वासन देते हुए कहा कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। लोग भी संतुष्ट हैं। मुझे कानून प्रवर्तन एजेंसियों पर विश्वास है। पुलिस अपना काम कर रही है। इस दौरान डोभाल ने रुक-रुक कर स्थानीय लोगों से बातचीत की और उनका हाल भी जाना।
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजील डोभाल दिल्ली के तमाम हिंसाग्रस्त इलाकों में से एक मौजपुर पहुंचे। यहां वे मौजूदा हालात का जायजा लेने के लिए आए हैं।
दिल्ली में हिंसा की बढ़ती घटनाओं और लगातार चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच पांच आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। जिन अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है उनमें एसडी मिश्रा, एमएस रंधावा, पी मिश्रा, एस भाटिया और राजीव रंजन शामिल हैं।
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के प्रेस कांफ्रेंस के बाद केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने उनके बयान को दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय बताया है। ऐसे समय में जब सभी पार्टियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि शांति कायम रहे तब सरकार को दोषी ठहराया जा रहा है और गंदी राजनीति की जा रही है। हिंसा का राजनीतिकरण ठीक नहीं है।
पीएम ने लोगों से शांति की अपील की है। उन्होंने कहा कि भाईचारा और शांति कायम रखना हमारी जिम्मेदारी है।
पीएम मोदी ने दिल्ली हिंसा को लेकर ट्वीट किया है जिसमें बताया कि उन्होंने हालात का विस्तृत ब्योरा लिया है। पुलिस और अन्य एजेंसियां ग्राउंड पर हालात सामान्य करने और शांति कायम करने की कोशिशें कर रही हैं।
कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक खत्म कर पत्रकारों से मुखातिब हुई प्रियंका गांधी ने कहा कि सभी को शांति बनाए रखने की जरूरत है।
सोनिया ये भी कहा कि दिल्ली पुलिस पिछले 72 घंटे से निष्क्रिय है, 20 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, जिसमें एक हेड कांस्टेबल भी शामिल है।
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गृहमंत्री अमित शाह से दिल्ली हिंसा पर देरी से कार्रवाई करने को लेकर उनका इस्तीफा मांगा है। उन्होंने ये भी कहा कि दिल्ली हिंसा एक सोचा-समझा षडयंत्र है। यह हमने दिल्ली चुनाव के दौरान भी देखा था। केंद्रीय नेतृत्व और दिल्ली सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए सोनिया गांधी ने पांच सवाल पूछे हैं।
1- पिछले रविवार से गृहमंभी कहां थे और उन्होंने क्या कदम उठाए?
2- दिल्ली के सीएम क्या कर रहे थे?
3- दंगे वाले इलाके में कितनी फोर्स भेजी गई?
4- पैरामिलिट्री फोर्स बुलाने में इतनी देर क्यों हुई?
5- दिल्ली चुनाव के बाद खुफिया विभाग के पास क्या इनपुट थे?
आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने दिल्ली की जनता से शांति बनाए रखने की अपील की और भाजपा नेताओं पर दंगा भड़काने का आरोप लगाया।
बुधवार दिन में बृजपुरी के इलाके में कुछ उपद्रवियों ने एक मकान को आग के हवाले कर दिया।
दिल्ली पुलिस ने सीलमपुर इलाके में एक घोषणा की है, जिसमें लोगों को आगाह किया गया है। इस एलान में कहा गया है कि, 'एक महीने के लिए धारा 144 लगा दी गई है, यहां कोई भी व्यक्ति नजर ना आए। अभी तुम्हें प्यार से बताया जा रहा है, फिर सख्ती से बताया जाएगा। दुकानें बंद कर दो यहां।'
अगर किसी भी शख्स को हिंसा पीड़ित की जानकारी चाहिए तो वह विभिन्न अस्पतालों के इन नंबरों पर फोन कर सकते हैं-
गुरु तेग बहादुर अस्पताल(जीटीबी)- 9818120026
लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल- 7982756328
मौलाना आजाद अस्पताल- 7982756328
राम मनोहर लोहिया अस्पताल- 9818313342
अल हिंद अस्पताल 9868738042
दिल्ली पुलिस के स्पेशल पुलिस कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) एसएन श्रीवास्तव और स्पेशल पुलिस कमिश्नर (क्राइम) सतीश गोलचा ने जाफराबाद इलाके का दौरा किया। एसएन श्रीवास्तव को कल ही स्पेशल पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है।
दिल्ली के कई इलाकों शांति व्यवस्था कायम करने के लिए सुरक्षा बल फ्लैग मार्च कर रहे हैं।
जीटीबी अस्पताल के एमडी सुनील कुमार ने जानकारी दी है कि मृतकों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है।
केजरीवाल ने बुधवार को एक ट्वीट के माध्यम से बताया कि वह पूरी रात बड़ी संख्या में लोगों के संपर्क में रहे। यह स्थिति तनावपूर्ण है। सभी उपायों के बाद भी पुलिस स्थिति को नियंत्रण नहीं कर पा रही है। सेना को बुलाया जाना चाहिए और कर्फ्यू लगाना चाहिए। मैं इसके लिए गृहमंत्री को पत्र लिख रहा हूं।
दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है और वरिष्ठ अधिकारियों को दिल्ली हिंसा से जुड़ी याचिका की सुनवाई के दौरान उपस्थित रहने के लिए कहा है।
अतिरिक्त डीसीपी डीके गुप्ता ने बताया कि चांद बाग के अस्पताल में 4 शव और 20 घायल थे। हमें हाईकोर्ट के आदेशानुसार उन्हें दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करना था। अब सभी पीड़ितों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है, ताकि उनका ठीक से इलाज हो सके।
दिल्ली के उत्तर पूर्वी इलाकों में आगजनी और तनाव के माहौल को देखते हुए गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने जिले में दिल्ली से सटी तमाम शराब की दुकानों को बंद करवाने का निर्देश जारी किया है। सुरक्षा के मद्देनजर आज दिल्ली से सटे 3 किमी तक नोएडा में शराब की दुकानें बंद रहेंगी।
डोभाल ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अब राजधानी में कानून व्यवस्था की कोई कमी नहीं होगी। पर्याप्त संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती कर दी गई है। पुलिस को स्थिति नियंत्रण के लिए खुली छूट दे दी गई है।
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार(एनएसए) अजित डोभाल को दिल्ली हिंसा को नियंत्रित करने की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। वह प्रधानमंत्री और कैबिनेट को दिल्ली के हालात के बारे में जानकारी देंगे। डोभाल ने कल रात जाफराबाद, सीलमपुर और उत्तर-पूर्वी दिल्ली के अन्य इलाकों का दौरा किया था। वहां उन्होंने विभिन्न समुदायों के नेताओं से भी बातचीत की थी।
गुरु तेग बहादुर अस्पताल के एमडी सुनील कुमार गुप्ता ने जानकारी दी है कि अब मरने वालों की संख्या 18 हो गई है।
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल आज कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी की बैठक लेंगे और दिल्ली के हालात का जायजा लेंगे। आगे दिल्ली में हिंसा न हो इसके लिए किस तरह की रणनीति अपनाई जाए इस पर भी चर्चा होगी।
मौजपुर चौक पर आवाजाही शुरू हो चुकी है और इस वक्त मामला शांत है। सोमवार और मंगलवार को यहां हालात तनावपूर्ण थे।
हिंसा में मृत दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल रतन लाल के पैतृक गांव सदीनसर, सीकर राजस्थान में लोग उन्हें शहीद का दर्जा दिए जाने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं।
सोमवार को गोकुलपुरी की हिंसा में घायल हुए शाहदरा के डीसीपी अमित शर्मा के परिजनों से गृहमंत्री अमित शाह ने बात की।
बीती रात सीएम अरविंद केजरीवाल के घर का घेराव करने जा रहे छात्रों को हिरासत में लिया गया। इस दौरान छात्रों व पुलिस में झड़प हुई है। पुलिस को वाटर कैनन का सहारा लेना पड़ा।
दिल्ली हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है। गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल के अधिकारी ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि आज चार व्यक्तियों को मृत लाया गया। वहीं 186 लोग घायल हैं।
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसएस) हालात का जायजा लेने देर रात सीलमपुर डीसीपी कार्यालय पहुंचे। विशेष कमिश्नर सतीश गोलचा शाम से ही मौजूद रहे।
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार खोल दिए गए हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक अब सभी सेवाएं सामान्य हैं। गौरतलब है कि दंगों के कारण पूर्वी दिल्ली के कई मेट्रो स्टेशन कल भी बंद कर दिए गए थे।
गृह मंत्रालय ने कानून व्यवस्था का जिम्मा सीआरपीएफ के डीजी ट्रेनिंग एसएन श्रीवास्तव को सौंप दिया है। उन्हें दिल्ली में विशेष पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) बनाया गया है। वहीं, गाजियाबाद से लगी सीमा सील कर दी गई है।
सबसे ज्यादा हिंसा मौजपुर और कर्दमपुरी में हुई। यहां सीएए के विरोधी और समर्थक खुलेआम फायरिंग करते रहे। पुलिस के मुताबिक, दोनों ओर से एक हजार से ज्यादा गोलियां चलीं।
पुलिस ने अब तक 11 एफआईआर दर्ज की हैं। उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई होगी। इस बीच, गुरु तेग बहादुर अस्पताल ने 17 लोगों की मौत की पुष्टि की है।
जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के नीचे शनिवार रात से धरने पर बैठीं महिलाओं को मंगलवार रात पुलिस ने हटवा दिया। जिले में बवाल के बाद हालात को देखते हुए पुलिस ने जबरन महिलाओं से सड़क खाली करने के लिए कहा।शुरुआत में महिलाएं इसके लिए तैयार नहीं हुईं, लेकिन बाद में वह चुपचाप वहां से हट गईं।