फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली हिंसा: 106 गिरफ्तार, 18 एफआईआर दर्ज, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

Wed, 26 Feb 2020 08:30 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
एमएस रंधावा - फोटो : ANI
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हिंसा में घायल हुए लोगों के बारे में जानने के लिए मोबाइल नंबर जारी किए हैं। हिंसा में प्रभावित हुए घायल जीटीबी, लोकनायक जय प्रकाश, मौलाना आजाद अस्पताल, आरएमएल और अल-हिंद अस्पताल में भर्ती हैं। दिल्ली पुलिस ने इस अस्पतालों में स्थित पुलिस चौकी प्रभारयों के मोबाइल नंबर जारी किए हैं। इच्छुक लोग फोन कर घायलों के बारे में पता कर सकते हैं।
विज्ञापन

 

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में भड़की हिंसा में कथित संलिप्तता के लिए 106 लोग गिरफ्तार किए गए हैं और 18 एफआईआर दर्ज की गई है । अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) मंदीप सिंह रंधावा ने जानकारी दी है कि बुधवार को कोई भी अप्रिय घटना नहीं हुई और उत्तर-पूर्वी दिल्ली से आने वाली पीसीआर कॉल भी कम हो गई है ।
विज्ञापन


पुलिस ने मुश्किलों में फंसे लोगों को संपर्क करने के लिए दो हेल्पलाइन नंबर- 011-22829334, 22829335 जारी किए हैं ।

जीटीबी अस्पताल
एसआई गजेन्द्र सिंह -9818120026

एलएनजेपी अस्पताल
एसआई योगेन्द्र सिंह- 7982756328

मौलाना आजाद अस्पताल
एसआई योगेन्द्र सिंह- 7982756328

आरएमएल अस्पताल
एसआई देवेन्द्र सिंह -9818313342

अल हिंद अस्पताल
एएसआई नरेन्द्र राणा-9868738042
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें