फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार पर आरोप, कहा आंसू गैस और पेट्रोल बम भी फेंके गए

Sat, 30 Jan 2021 02:12 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

  • पथराव के बाद आंदोलन स्थल पर की गई तोड़फोड़
विज्ञापन
दिल्ली में आईटीओ पर हिंसा - फोटो : Video Grab
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरवन सिंह पंधेर ने सिंघु बॉर्डर पर शुक्रवार को हुए पथराव की घटना के लिए सरकार और आरएसएस पर आरोप लगाए हैं। पंधेर ने आरोप लगाया कि पुलिस की मौजूदगी में भाजपा और आरएसएस के कठपुतलियों ने पथराव किया। इतना ही नहीं, इस दौरान पुलिस ने हालात को काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े। उन्होंने आरोप लगाया कि हेलीकॉप्टर से पेट्रोल बम छोड़े गए।
विज्ञापन


पंधेर ने आरोप लगाया कि सरकार और आरएसएस की नीति के तहत करीब 1.30 बजे अचानक सौ से अधिक कार्यकर्ता आ धमके। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में चल रहे किसान मजदूर संघर्ष समिति, पंजाब के मोर्चा में नारे लगाए। करीब 45 मिनट बाद एक टेंट को फाड़ने के बाद पास में रखी गई वॉशिंग मशीनों को तोड़ दिया गया। 

महिलाओं के डेरे में तोड़फोड़ के बाद पथराव भी किया गया। पंधेर की ओर से जारी ऑडियो में कहा गया है कि करीब 15 से 20 मिनट तक पथराव किया, लेकिन पुलिस चुप रही। उन्होंने आरोप लगाया कि इस दौरान आंसू गैस के गोले भी समिति के मोर्चा की तरफ अधिक फेंके गए जबकि पेट्रोल बम से भी मोर्चा में मौजूद करीब 15 लोगों को गंभीर जबकि 40 से अधिक लोगों को मामूली चोटें आई हैं। 
विज्ञापन


घायलों की पहचान हीरा सिंह होठिया, लखबीर सिंह गट्टी हरिके, सरबजीत सिंह, दविंदर प्रीत सिंह कुहरका, दमन सिंह जम्मू, गुरप्रीत सिंह बलबावा, प्रभजीत सिंह बामकोट, रंधावा, बलदेव सिंह बग्गा, कुलबीर सिंह अमरजीत सिंह, उंदावली रेशम सिंह घुरकिन्द्र सिंह के रूप में हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा के सीएम के करीबी वरिंदर सिंह चटवाली सहित कुछ और लोगों की लगातार कोशिश है कि आंदोलन स्थल को खाली कराया जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें