फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Election 2020: भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा के प्रचार पर फिर रोक, पात्रा को नोटिस

Wed, 05 Feb 2020 06:31 PM IST
प्राची प्रियम चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रवेश वर्मा
विज्ञापन

भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा के बिगड़े बोल पर चुनाव आयोग ने एक बार फिर सख्ती दिखाई है। चुनाव आयोग ने प्रवेश वर्मा पर अगले 24 घंटों के चुनाव प्रचार के लिए प्रतिबंध लगाया है। आदेश के अनुसार बुधवार शाम 6 बजे से गुरुवार शाम 6 बजे तक प्रवेश के प्रचार पर पाबंदी है।

विज्ञापन




जबतक प्रवेश की पाबंदी खत्म होगी, तबतक चुनाव नियमों के अनुसार प्रचार का समय ही खत्म हो जाएगा। ऐसे में अब प्रवेश दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार नहीं कर सकते। मालूम हो कि प्रवेश वर्मा पर इससे पहले भी चुनाव आयोग ने 96 घंटे के लिए प्रचार से पाबंदी लगाई थी। अभी पिछली पाबंदी का समय पूरा हुए कुछ ही वक्त बीता है कि उन्हें फिर से अपने कड़वे बोल की कीमत चुकानी पड़ रही है।
 

बता दें कि पिछले दिनों प्रवेश वर्मा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आतंकवादी कहा था। इसके बाद एक टीवी चैनल के साक्षात्कार में उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि "मैंने उन्हें आतंकी नहीं, बल्कि नक्सलवादी कहा था। वह दिल्ली की जनता को गुमराह कर रहे हैं, शाहीन बाग में बैठे लोगों का समर्थन कर रहे हैं। 
विज्ञापन


प्रवेश ने कहा था कि जैसे नक्सलवादी और आतंकी लोगों को गुमराह करते हैं, वैसे ही दिल्ली का मुख्यमंत्री लोगों को गुमराह करने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा था कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता दिल्ली की सड़कों पर बसों में आग लगा रहे हैं। अगर दिल्ली में कोई सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहा है, तो वह आतंकी घटना से कम नहीं है। 

इसके बाद ही बुधवार को चुनाव आयोग ने सख्त रूप अख्तियार करते हुए एक बार फिर प्रवेश वर्मा पर पाबंदी लगा दी है। अब वो अगले 24 घंटे तक किसी सार्वजनिक सभा, सार्वजनिक जुलूस, सार्वजनिक रैली, रोड शो या साक्षात्कार में शामिल नहीं हो सकते।

 

Trending Videos
विज्ञापन

मोहल्ला क्लीनिक वाले बयान पर केजरीवाल को भी चेतावनी

केजरीवाल को उनके एक बयान पर आयोग ने उन्हें चेतावनी दे है। केजरीवाल ने 13 जनवरी को सभी कोर्ट परिसरों में मोहल्ला क्लीनिक खोलने का वादा किया था। आयोग ने उन्हें बयान देते समय सतर्क रहने को कहा है। आयोग ने डीसीपी राजेश देव को चुनावी ड्यूटी से अलग रखने का आदेश दिया है। देव ने कहा था कि शाहीन बाग में फारयिंग करने वाला कपिल आप का सदस्य है। आयोग ने मीडिया से इस बारे में बात करने पर कार्रवाई की है। वहीं, टीवी शो में आपत्तिजनक बयान देने के मामले में भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें