फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू में 39 मंजिला बिल्डिंग के विरोध में आमरण अनशन पर बैठे एक छात्र की हालत बिगड़ी

Sat, 16 Nov 2019 09:26 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : हिमांशु सोनी
विज्ञापन

दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस में निर्माणाधीन 39 मंजिला इमारत के विरोध में आमरण अनशन पर बैठे एक छात्र की हालत अब खराब होने लगी है। नियमित जांच में छात्रों को पीलिया और आंखों में इंफेक्शन की बात सामने आई है।

विज्ञापन


डॉक्टरों ने उन्हें ज्यादा हालत बिगड़ने से पहले अनशन छोड़ने और दो मेडिकल टेस्ट कराने को कहा है। लेकिन छात्र रक्षा मंत्रालय से आश्वासन मिलने के बाद ही मेडिकल टेस्ट कराने पर अड़ा हुआ है। 

डीयू में बन रही इस इमारत के विरोध में संघर्ष समिति के बैनर तले छात्र 12 दिन से प्रदर्शन कर रहे हैं। बीते सप्ताह से छात्रों ने आमरण अनशन भी शुरू किया है। आमरण अनशन आंदोलन का नेतृत्व कर रहे राजा चौधरी के आमरण अनशन के छठे दिन (शुक्रवार) को तबीयत बिगड़ गई।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

डीयू हेल्थ सेंटर के डॉक्टर द्वारा डेली मेडिकल चेकअप के बाद राजा को पीलिया ओर आंखों में इंफेक्शन होने की बात कही गई है। डॉक्टर ने दो मेडिकल टेस्ट कराने को कहा है। राजा ने अभी इन्हें कराने से मना कर दिया है।

उनका कहना है कि जब तक रक्षा मंत्रालय से उचित आश्वासन नहीं मिल जाता तब तक किसी तरह की मेडिकल चेकअप नहीं कराएंगे। मालूम हो कि निजी इमारत के विरोध में कुछ छात्र कुलपति आवास के बाहर टेंट लगाकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

छात्रों का कहना है कि निर्माणाधीन इमारत को रोका नहीं गया तो डीयू के तमाम छात्रों को एकत्रित कर रक्षा मंत्रालय सहित तमाम संबंधित प्राधिकरणों का घेराव किया जाएगा। मालूम हो कि छात्रों के इस प्रदर्शन में विवि के कुलपति ने भी अपना समर्थन दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें