फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

QS Rankings: इम्प्लॉयमेंट आउटकम में डीयू ने पाया विश्व में 30वां स्थान, भारतीय संस्थानों में पहले स्थान पर

Fri, 20 Jun 2025 05:28 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

डीयू के कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने कहा कि हमने इस रैंकिंग में उल्लेखनीय प्रगति की है। ओवरआल स्कोर में डीयू 2025 के 33.8 से बढ़कर 2026 में 42.6 तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय, Delhi University - फोटो : University Of Delhi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विश्वविद्यालय ने क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में अपना मजबूत वैश्विक स्थान बनाए रखा है। डीयू ने इम्प्लॉयमेंट आउटकम में बीते साल के मुकाबले 14 स्थान से ऊपर चढ़कर दुनिया में 30वें स्थान पर पहुंच गया है। साथ ही भारत के संस्थानों में इस श्रेणी में डीयू पहले स्थान पर है जबकि ओवरऑल 7वें स्थान पर है। वैश्विक रैंकिंग में डीयू की रैंक 328 रही है।
विज्ञापन


डीयू के कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने कहा कि हमने इस रैंकिंग में उल्लेखनीय प्रगति की है। ओवरआल स्कोर में डीयू 2025 के 33.8 से बढ़कर 2026 में 42.6 तक पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि इस रैंकिंग में वैश्विक स्तर पर 8,467 संस्थानों का मूल्यांकन किया गया है, जिसमें शीर्ष 1,501 विश्वविद्यालयों के परिणाम प्रकाशित हुए हैं।

क्यूएस रैंकिंग : भारतीय संस्थानों में भी इम्प्लॉयमेंट आउटकम में पहले स्थान पर रहा डीयू

प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों में डीयू की प्रगति (2025 से 2026)
  • इम्प्लॉयमेंट आउटकम : 2025 में 44 से 2026 में 30 तक सुधार
  • अंतरराष्ट्रीय अनुसंधान नेटवर्क : 406 से 294 तक सुधार
क्यूएस 2026 प्रदर्शन हाइलाइट्स
  • वैश्विक रैंक : 328 (2025 से बरकरार)
  • ओवरआल स्कोर : 42.6 (33.8 से ऊपर 2025 से 26 फीसदी सुधार)
  • भारतीय विश्वविद्यालयों में : पहला स्थान टॉप पब्लिक यूनिवर्सिटीज के रूप में बरकरार
  • अंतरराष्ट्रीय अनुसंधान नेटवर्क 294वां स्थान
  • स्थिरता : 297वां स्थान n आईपीयू ने क्यूएस वर्ल्ड
भारतीय संस्थानों में डीयू की स्थिति
  • ओवरऑल में 7वां स्थान बनाए रखा
  • इम्प्लॉयमेंट आउटकम में पहला स्थान बनाए रखा
  • अंतरराष्ट्रीय रिसर्च नेटवर्क में दूसरा स्थान (एक स्थान ऊपर हुआ)
  • शैक्षणिक प्रतिष्ठा में 6वां स्थान
  • स्थिरता में 6वां स्थान
  • शैक्षणिक प्रतिष्ठा 248वां स्थान
विज्ञापन

जामिया को यूनिवर्सिटी रैंकिंग में मिला 761-770 बैंड
जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने क्यूएस रैंकिंग एजेंसी द्वारा जारी क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में 761-770 बैंड का स्थान प्राप्त किया है। पिछली बार 851-900 बैंड का स्थान मिला था। जामिया के कुलपति प्रो. मजहर आसिफ और रजिस्ट्रार प्रो. मोहम्मद महताब आलम रिजवी ने इसको लेकर संकाय सदस्यों, गैर-शिक्षण कर्मचारियों और छात्रों को बधाई दी। कुलपति प्रो. आसिफ ने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान बेहद संतोषजनक है। विश्वविद्यालय के उत्कृष्ट शिक्षण मानकों और शोध में उत्कृष्टता को दर्शाता है। विश्वविद्यालय समुदाय का कठोर परिश्रम क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में परिलक्षित होता है, जिसमें हम काफी ऊपर उठे हैं।

आईआईटी दिल्ली को मिली 123वीं रैंक
वहीं भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली को क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में दुनिया के शीर्ष 125 संस्थानों में शामिल किया गया है। इस बार 123वीं रैंक मिली है। यह संस्थान द्वारा द्वारा अब तक हासिल की गई सर्वोच्च क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग भी है।

आईपी यूनिवर्सिटी रैंकिंग 1000 की रेंज में बनाई जगह
गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय ने क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में 951-1000 बैंड में जगह बनाई है। बीते साल इस रैंकिंग में विश्वविद्यालय 1001-1200 रेंज में और वर्ष 2024 में 1401 रेंज में था। इस तरह से इस बार यूनिवर्सिटी को वैश्विक स्तर पर शीर्ष 1000 संस्थानों में रखा है। इस रैंकिंग के माध्यम से 8467 संस्थानों का मूल्यांकन किया गया था और अंतिम तालिका में 1501 को रखा गया। इस सूची में शामिल सभी भारतीय संस्थानों में आईपीयू 35वें स्थान पर है। आईपीयू का उल्लेखनीय सुधार प्रति फैकल्टी उद्धरण संकेतक में है, जहां विवि वैश्विक स्तर पर 384वें स्थान पर है। कुलपति पद्मश्री प्रो. डॉ महेश वर्मा ने विवि की इस उपलब्धि का श्रेय संकाय, शोधकर्ताओं, छात्रों और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों को दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें