फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली विश्वविद्यालय की परीक्षाएं 15 अगस्त तक स्थगित, बाद में तय होगी परीक्षा की नई तारीख

Wed, 08 Jul 2020 04:54 PM IST
प्राची प्रियम अमित शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली यूनिवर्सिटी
विज्ञापन

ओपन बुक परीक्षाओं में बुरी तरह से असफल रहने के बाद आखिरकार दिल्ली यूनिवर्सिटी ने परीक्षाएं कराने का अपना फैसला 15 अगस्त तक के लिए टाल दिया है। परीक्षाओं की नई तारीखों की जानकारी बाद में तय की जाएगी। 

विज्ञापन


दिल्ली यूनिवर्सिटी ने बुधवार को यह जानकारी हाई कोर्ट में परीक्षाओं से जुड़े एक मामले की सुनवाई के दौरान दी। यूनिवर्सिटी ने 10 जुलाई से ओपन बुक परीक्षाओं के माध्यम से परीक्षाएं लेने की घोषणा की थी जिसका हर स्तर पर विरोध किया जा रहा था।

छात्रों का सबसे ज्यादा विरोध परीक्षा के मोड को लेकर था। मॉक टेस्ट में बार-बार भारी गड़बड़ियां सामने आ रही थीं। इसे देखते हुए छात्रों की चिंता थी कि अगर मुख्य परीक्षा के दौरान भी इसी तरह की परेशानी सामने आती है तो इससे उनका भविष्य खराब हो जाएगा। 
विज्ञापन


इसे देखते हुए छात्र लगातार परीक्षाओं को टालने या अन्य वैकल्पिक माध्यम अपनाए जाने का सुझाव दे रहे थे। लेकिन दिल्ली विश्वविद्यालय ओपन बुक परीक्षाओं के माध्यम से परीक्षाएं लेने पर अड़ा हुआ था। 

यहां तक कि मॉक टेस्ट में असफलता के बाद भी डीन ने यह कहा था कि मॉक टेस्ट का आयोजन गलतियों को समझने और तैयारियों की चेकिंग के लिए ही किया जा रहा है और वे मुख्य परीक्षा के दिन तक इन खामियों को दूर कर लेंगे। लेकिन आरोप है कि मॉक टेस्ट के अंतिम दिन 8 जुलाई तक भी इन खामियों पर काबू नहीं पाया जा सका।

अगस्त के बाद परीक्षाएं किस माध्यम से ली जाएंगी, इस पर अभी भी कोई फैसला नहीं लिया गया है। यूजीसी ने परीक्षाएं लेने के माध्यम का फैसला चुनने का अधिकार विश्वविद्यालयों पर ही छोड़ दिया है। वे चाहें तो ऑनलाइन, ऑफलाइन या मिक्स्ड तरीके से परीक्षाएं ले सकते हैं।  

विज्ञापन

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मॉक टेस्ट में दिल्ली यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं की तैयारियों की कलई खुल गई थी, हिंदी के छात्रों को बी.कॉम का पेपर दिया जा रहा था तो कहीं फर्स्ट इयर के छात्रों को थर्ड ईयर का पेपर पकड़ाया जा रहा था। 

मॉक टेस्ट के अंतिम दिन तक यह समस्या दूर नहीं की जा सकी। इस समस्या से न उबर पाने के कारण मंगलवार देर रात यूनिवर्सिटी के शीर्ष पदाधिकारियों की एक बैठक में परीक्षाओं को टालने का फैसला लिया गया।

दिल्ली यूनिवर्सिटी की एग्जीक्यूटिव काउंसिल के सदस्य राजेश झा ने इस फैसले पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय को यह कदम पहले ही उठाना चाहिए था। अगर यूनिवर्सिटी इस मामले का निर्णय प्रक्रिया के अनुसार लेती तो इस गलतफहमी से बचा जा सकता था। अब अगस्त माह में परीक्षा के मोड पर परिस्थितियों को देखते हुए निर्णय लिया जाएगा।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें