प्रो. रमा ने बताया कि कॉलेज अपनी स्थापना के 75वें वर्ष में अपने पूर्व विद्यार्थियों के योगदान को महत्व देते हुए 75 पूर्व विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित करेगा। वहीं कॉलेज के शिक्षकों के लिए 25 शोध परियोजनाओं के लिए वित्तीय सहयोग प्रदान किया जाएगा। साथ ही 75 राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठियों, सम्मेलनों, कार्यशालाओं आदि का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा राष्ट्रीय एकता समागम राष्ट्रीय खेल समागम, पुस्तक मेला, भारतीय भाषा सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
आकर्षक आर्ट गैलरी का निर्माण किया जाएगा
अमृत महोत्सव में कॉलेज में एक आकर्षक आर्ट गैलरी का निर्माण भी किया जाएगा। तथा कॉलेज की 75 वर्षों की यात्रा से सम्बंधित एक विशेष प्रदर्शनी लगाई जाएगी। वहीं कॉलेज में विज्ञान खंड, शोध केंद्र का उद्घाटन भी किया जाना है। कॉलेज के पुस्तकालय, सभागार, एम्फीथियेटर, प्रयोगशालाओं को भारतीय विद्वानों का नाम मिलेगा।
सभी विद्यार्थियों का किया जाएगा ग्रुप बीमा
75वें वर्ष में कॉलेज ने अपने विद्यार्थियों की रक्षा करने का फैसला भी किया है। इसके लिए कॉलेज इस विशेष वर्ष में अपने सभी विद्यार्थियों का बीमा कराने जा रहा है।