फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू ने यूजी, पीजी, एमफिल, पीएचडी में दाखिले की तिथि बढ़ाई, अब 31 जुलाई तक मौका

Sat, 18 Jul 2020 09:50 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय
विज्ञापन

 दिल्ली विश्वविद्यालय ने यूजी (स्नातक), पीजी (परास्नातक), एमफिल और पीएचडी में दाखिले के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाकर 31 जुलाई कर दी है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 18 जुलाई को शाम 5 बजे तक थी।

विज्ञापन


डीयू में शनिवार को शाम सात बजे तक यूजी के 441718 पंजीकरण हुए और साथ ही 288900 फॉर्म आवेदन शुल्क के साथ जमा किए गए। वहीं पीजी के 166134 पंजीकरण हुए और 132882 फॉर्म आवेदन शुल्क के साथ जमा किए गए। आवेदन प्रक्रिया 20 जून से शुरू हुई थी और अंतिम तिथि 4 जुलाई थी। बाद में इसे बढ़ाकर 18 जुलाई किया गया और अब फिर से इसे बढ़ाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें