फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डूसू चुनाव की दस्तक: मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त, अगले सप्ताह तक चुनाव तिथि की घोषणा

Fri, 17 Aug 2018 10:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय में डीयू छात्र संगठन (डूसू) चुनाव ने दस्तक दे दी है। अगले माह होने वाले डूसू चुनाव के लिए प्रशासन ने भी तैयारी शुरू कर दी है। चुनाव के लिए चुनाव समिति का गठन कर दिया गया है। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है।
विज्ञापन


बिजनेस इकोनॉमिक्स विभाग के प्रो वीके कौल को मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है।  चुनाव समिति में बॉटनी विभाग की प्रो रूपम कपूर को मुख्य पीठासीन अधिकारी, फैकल्टी ऑफ लॉ के लॉ सेंटर-2 की डॉ पिंकी शर्मा को पीठासीन अधिकारी, फैकल्टी ऑफ लॉ की डॉ मीना पाणिकर, कॉमर्स विभाग की डॉ आभा शुक्ला, बिजनेस इकोनॉमिक्स विभाग के चंदर मोहन को अतिरिक्त सदस्य नियुक्त किया गया है।

अब चुनाव समिति की घोषणा के साथ ही यह अटकलें तेज हो गई हैं कि अगले सप्ताह तक चुनाव तिथि की घोषणा हो सकती है। माना जा रहा है कि सितंबर के पहले सप्ताह में चुनाव हो सकते हैं। छात्र संगठनों ने तो चुनाव से पहले ही तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी ओर से सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। वहीं, छात्रों को लुभाने के लिए छात्र संगठन उनके मुद्दों को लेकर लगातार कैंपस में प्रदर्शन कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें