फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमित अध्यापक संघर्ष मोर्चा ने इनको सौंपी नई जिम्मेदारी

Fri, 17 Aug 2018 07:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश अनुबंध से नियमित अध्यापक संघर्ष मोर्चा की प्रदेश स्तरीय बैठक पालमपुर में प्रदेशाध्यक्ष प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में हुई। इसमें प्रदेश के प्रवक्ता संघ के विभिन्न पदों पर कार्यरत अनुबंध से नियमित हुए प्रवक्ता दिलीप चौहान, नीरज शर्मा, कपिल डोगरा, सुनील पराशर, सुशील कौशल, हरिंद्र दत जोशी,

विज्ञापन


तीसम सिंह, मनोज कुमार शर्मा, अजय नेगी, संजीव कुमार, संतोष कुमार, जितेंद्र डोगरा, पूर्व हिमाचल अनुबंध अध्यापक संघ के संस्थापक सदस्य राजेश जयसिंहपुर, राजेश वर्मा, समीर और अन्य ने संघर्ष मोर्चा को अपना पूरा समर्थन दे दिया है। 

संघ के प्रदेशाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने कहा कि दूसरे कैडर के कर्मियों का इस संघर्ष मोर्चा से जुड़ना अपने जायज हक को पाने के नजदीक पहुंचना है। प्रवक्ता जितेंद्र डोगरा ने कहा कि कोई भी संघ हो अनुबंध से नियमित
विज्ञापन


अध्यापक चाहे टीजीटी हो, प्रवक्ता हो या फिर सीएंडवी हो को उनके वरिष्ठता लाभों को दिलाने में नाकाम रहे हैं। प्रवीण कुमार ने सभी कर्मियों का मोर्चा को अपना समर्थन देने पर आभार प्रकट किया है और कहा है कि सरकार तो चाहती है कि प्रताड़ित कर्मियों को वरिष्ठता लाभ मिले।

शैलेश कुमार को राज्य मीडिया प्रभारी और प्रवक्ता संतोष कुमार को राज्य प्रमुख सलाहकार नियुक्त किया गया। प्रवक्ता जितेंद्र डोगरा को जिला कांगड़ा का वरिष्ठ उपाध्यक्ष और समीर पटियाल को जिला कांगड़ा का सचिव चुना गया। जिला चंबा से जोगिंद्र सिंह को अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें