फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली विश्वविद्यालय के गांधी भवन में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, सरदार पटेल को 145वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि

Sat, 31 Oct 2020 05:45 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
राष्ट्रीय एकता दिवस पर डीयू में कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सरदार पटेल की 145वीं जयंती पर आज दिल्ली विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस गांधी भवन में मनाया गया। इस कार्यक्रम की अगवानी वाइस चांसलर सीपी जोशी ने की। गांधी भवन के निदेशक प्रोफेसर रमेश सी भारद्वाज ने माननीय अतिथियों का स्वागत किया।

विज्ञापन


शुरुआती भाषण के बाद गांधी हिंदुस्तानी साहित्य सभा की सुश्री कुसुम बहन और सुश्री राधा बहन ने सर्वधर्म प्रार्थना की। इस दौरान संगीत का कार्यक्रम भी हुआ जो राष्ट्रीय एकता पर आधारित था। इसकी प्रस्तुति फैकल्टी ऑफ म्यूजिक एंड फाइन आर्ट्स के छात्रों ने दी।

इसके बाद शपथ समारोह भी हुआ। प्रोफेसर पीसी जोशी ने अपने भाषण के दौरान सरदार वल्लभ भाई पटेल के बचपन की एक प्रेरक कहानी भी सुनाई। इसके साथ ही डीन ऑफ कॉलेजेस ने छात्रों की प्रस्तुति की सराहना की। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोविड के कारण ज्यादा अतिथियों को बुलाया नहीं गया था जिससे सामाजिक दूरी का पालन किया जा सके।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें