फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशंक ने 26वें दिल्ली पुस्तक मेले का किया उद्घाटन

Sat, 31 Oct 2020 03:54 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
पुस्तक मेला में छात्राएं (प्रतीकात्मक तस्वीर ) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने शनिवार को 26वें दिल्ली पुस्तक मेले का वर्चुअल तरीके से उद्घाटन किया। 30 और 31 अक्तूबर को इस ऑनलाइन पुस्तक मेले में पहले दिन दुनिया भर से लगभग 60 हजार लोग शामिल हुए। निशंक ने सुबह 10 बजे मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह आयोजन ऐसे समय में हो रहा है जब पूरा देश कोरोना महामारी से लड़ रहा है। 

 

इन कठिन परिस्थितियों में फेडरेशन ऑफ इंडियन पब्लिसर्स ने डिजिटल पुस्तक मेले का आयोजन किया है ताकि लोगों तो पढ़ने के लिए सामग्री मिलती रहे। इस दौरान प्रगति-ई के सीईओ कपिल गुप्ता, फेडरेशन ऑफ इंडियन पब्लिशर्स के अध्यक्ष रमेश मित्तल और संयुक्त सचिव प्रणव गुप्ता भी डिजिटल माध्यम से शामिल हुए।

 

फेडरेशन ऑफ इंडियन पब्लिशर्स, कैपेक्सिल व कराड़ी पाथ लर्निंग के सहयोग से मेले का आयोजन किया गया है। प्रगति-ई के सीईओ कपिल गुप्ता ने बताया कि दुनिया भर के 10 देशों के राजदूतों और मंत्रियों ने इस आयोजन के लिए शुभकामनाएं भेजी हैं। इस आभासी पुस्तक मेले का सफलतापूर्वक आयोजन दुनिया को नई राह दिखाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें