फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू में अब भी सीटें खाली हैं, दाखिले के सीमित चांस, एसआरसी से लेकर एलएसआर तक कॉलेज हैं शामिल, यहां पढ़ें पूरी खबर

Fri, 20 Nov 2020 07:19 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

-सामान्य श्रेणी के लिए इको, बीकॉम में दाखिले के मौके
-डीयू ने कॉलेजों के अनुसार खाली सीटों की जानकारी जारी की
-सामान्य से ज्यादा आरक्षित श्रेणियों के लिए दाखिले के ज्यादा अवसर
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेजों में दाखिले की चाह रखने वाले छात्रों के लिए खुशखबरी है। अब भी डीयू के कॉलेज में सीमित संख्या में अब भी सीटें खाली हैं। सामान्य श्रेणी के लिए तो इकोनॉमिक्स ऑनर्स, बीकॉम व बीकॉम ऑनर्स की कुछ सीटें खाली हैं। सामान्य श्रेणी से ज्यादा आरक्षित श्रेणी( ईडब्लयूएस, एसटी) केलिए दाखिले के ज्यादा अवसर हैं।

विज्ञापन


बीती 11 नवंबर को पांचवीं कट ऑफ लिस्ट के दाखिले संपन्न होने के बाद भी कुछ कॉलेजों केकुछ कोर्सेज में सीटें खाली हैं। डीयू प्रशासन ने कॉलेजों में खाली सीटों की जानकारी जारी की है। अब इन सीटों को भरने के लिए स्पेशल कट ऑफ निकाली जाएगी। हालांकि अभी स्पेशल कट ऑफ के लिए शेड्यूल जारी नहीं किया गया है।

दिल्ली विश्वविद्यालय में इस बार केवल पांच कट ऑफ निकाली गई। पहली कट ऑफ केदाखिले की शुरूआत 12 अक्तूबर से हुई थी। पांच कट ऑफ केबाद सामान्य श्रेणी के लिए बीकॉम जैसे कोर्स में 10 से लेकर 66 सीटें तक खाली हैं। अब इन सीटों पर कब, कैसे और किन छात्रों के दाखिले होंगे इसको लेकर प्रवेश शाखा जल्द ही दिशा-निर्देश जारी करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसआरसी से लेकर एलएसआर तक कॉलेज हैं शामिल

श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स- सामान्य श्रेणी के लिए बीकॉम की 12, ओबीसी की 11 सीटें खाली हैं, जबकि इकोनॉमिक्स ऑनर्स में एससी व ईडब्लयूएस की 2-2 सीटें हैं।

रामजस कॉलेज- यहां सभी श्रेणियों को मिलाकर 250 से अधिक सीटें खाली हैं। सामान्य श्रेणी में इकोनॉमिक्स ऑनर्स में 15, राजनीति विज्ञान में 7, फिजिकस साइंस-केमिस्ट्री में 11, बीएससी मैथमेटिक्स ऑनर्स में 6, बीकॉम में 3, इतिहास ऑनर्स में 4 सीटें खाली हैं। जबकि बीकॉम ऑनर्स में एससी श्रेणी के लिए 17, एसटी की 9, ओबीसी की 28, ईडब्लयूएस की 10 सीटें खाली हैं। यहां इको ऑनर्स केलिए ओबीसी की 21 की सीटें हैं। 

लेडी श्रीराम कॉलेज- यहां सामान्य श्रेणी के लिए अंग्रेजी ऑनर्स में 8, साइकोलॉजी ऑनर्स में 6 व जर्नलिज्म में 2 सीटें खाली हैं।

लक्ष्मीबाई कॉलेज- सामान्य श्रेणी के लिए इकोनॉमिक्स ऑनर्स में 16, संस्कृत ऑनर्स में 19, बीकॉम में 6 सीटें हैं।

श्यामलाल कॉलेज- सामान्य श्रेणी के लिए बीकॉम में 42 सीटें खाली हैं। जबकि श्यामलाल कॉलेज सांध्य में बीकॉम की 50 व बीकॉम ऑनर्स की 17 सीटें खाली हैं।

इसी तरह से एसजीटीबी खालसा कॉलेज में बीकॉम ऑनर्स की 51 सीटें खाली हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें