फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: भाजपा सांसद हंसराज हंस के कार्यालय पर चलाईं गोलियां, शख्स गिरफ्तार, देखें वीडियो

Mon, 04 Nov 2019 09:01 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भाजपा सांसद हंसराज हंस के कार्यालय पर हुई फायरिंग - फोटो : ANI
विज्ञापन

दिल्ली के उत्तर-पश्चिमी सीट से भाजपा सांसद हंसराज हंस के कार्यालय पर अज्ञात शख्स ने गोलियां चलाईं जिसके बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बाद में इस शख्स की पहचान 51 वर्षीय रामेश्वर पहलवान के रूप में हुई। उसका वाहन और हथियार जब्त कर लिया गया है। उसके खिलाफ धारा 336 और 427 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन



जानकारी के अनुसार, ये शख्स फायरिंग करते हुए चीख-चीखकर उनसे मिलने की बात कह रहा था।  

भाजपा सांसद भले ही पहली बार चुनाव जीते हों लेकिन वह इससे पहले भी चुनाव लड़ चुके हैं। हंसराज हंस पेशे से गायक हैं और कई हिट गीतों से अपनी पहचान बनाई है। वह लोकसभा में भी अपने शायराना अंदाज के लिए काफी चर्चा में रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वह इससे पहले भी जेएनयू के एक कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने पर दिए अपने एक बयान को लेकर काफी चर्चा में रहे थे। उन्होंने 'मोदी है तो मुमकिन है' वाली बात कहकर जेएनयू का नाम बदलकर एमएनयू रखने की मांग की थी। 
 


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें