फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: रोहिणी में उबर चालक ने महिला से की छेड़छाड़, शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार; 14 दिन की न्यायिक हिरासत

Sun, 15 Mar 2026 05:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पुलिस ने आरोपी चालक दिल्ली के बादली निवासी सचिन (34) को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
demo - फोटो : अमर उजाला प्रिंट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के रोहिणी में उबर बाइक टैक्सी से सफर कर रही महिला से चालक ने छेड़छाड़ की। पुलिस ने आरोपी चालक दिल्ली के बादली निवासी सचिन (34) को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी सचिन दिल्ली के बादली गांव का निवासी है। उसकी मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार घटना 12 मार्च की है। महिला ने मोबाइल एप के जरिये रोहिणी सेक्टर-15 से पीतमपुरा जाने के लिए उबर बाइक टैक्सी बुक की थी। सफर के दौरान चालक ने महिला के साथ बदसलूकी शुरू कर दी। महिला ने जब उसके व्यवहार पर आपत्ति जताई तो आरोपी ने उसे चुप रहने और शोर न मचाने की धमकी दी। बाद में चालक महिला को पीतमपुरा के एफयू ब्लॉक के पास छोड़कर चला गया। 

इसके बाद पीड़िता ने केएनके मार्ग थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार आरोपी दसवीं पास है और पिछले एक साल से एप आधारित बाइक टैक्सी चालक के रूप में काम कर रहा था। सचिन पर साल 2011 में समयपुर बादली थाने में अपनी पत्नी की दहेज के लिए हत्या करने का मामला दर्ज हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें