फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: कार सवार दंपती से बदसलूकी करने वाले दो गिरफ्तार

Sat, 05 Sep 2020 04:43 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

  • - दंपती ने बनाया था वीडियो, ट्विटर पर हुआ वायरल
  • - पुलिस ने दंपती से संपर्क कर दर्ज किया मामला
विज्ञापन
crime - फोटो : sociol media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम विहार इलाके में कार सवार दंपति से बदसलूकी करने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दंपती के रास्ता मांगने पर कार सवार युवकों ने उनके साथ गाली गलौज की थी और जान से मारने की धमकी दी थी। दंपती ने इसका वीडियो बनाकर उसे ट्विटर पर शेयर किया था जो वायरल हो गया। पश्चिम विहार थाना पुलिस ने पीड़ित से संपर्क कर उनके बयान पर मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कार जब्त कर ली है। आरोपियों की पहचान पश्चिम विहार निवासी करण चोपड़ा (36) और सतप्रीत सिंह (35) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बुधवार रात दंपती ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया। जिसमें एक कार में कुछ युवक शराब पी रहे थे और वह अपनी कार बीच सड़क पर चला रहे थे। दंपती अपनी कार को उनकी कार से आगे नहीं ले जा पा रहे थे। रास्ता मांगने पर युवकों ने पीड़ित दंपति से गाली गलौज की और कार से नीचे उतरकर दंपति की कार को खोलने की कोशिश भी की। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी।

मामला संज्ञान में आने के बाद पश्चिम विहार ईस्ट थाना पुलिस ने पीड़ित अक्षित नंदा और उनकी पत्नी से संपर्क किया और उनके बयान पर रास्ता रोकने, गाली गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले की छानबीन के दौरान ट्विटर पर डाले गए वीडियो फुटेज को खंगाला। जिसमें आरोपियों का कार नंबर दिख रहा था। कार नंबर के जरिये पुलिस आरोपियों तक पहुंचकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित और आरोपियों का अपना कारोबार है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें