फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रिपल मर्डर में खुलासा: नशीले लड्डू खिलाए...फिर मां-बहन और भाई को मार डाला, बेरोजगारी ने यशवीर को बनाया कातिल

Tue, 06 Jan 2026 03:06 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

दिल्ली के लक्ष्मी नगर में आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने अपनी मां, छोटी बहन और भाई की हत्या कर दी। युवक ने पत्नी के मायके जाने पर गुस्से और लाचारी में खौफनाक कदम उठाया। पत्नी घर पर होती तो शायद मां, बहन और भाई की जान बच जाती।
विज्ञापन
Delhi Triple murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में हुए तिहरे हत्याकांड के पीछे गृह क्लेश, आर्थिक तंगी और कर्ज... ये तीन बड़ी वजह सामने आई हैं। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि लंबे समय से बेरोजगारी, पैसों की कमी और घरेलू विवाद से जूझ रहे आरोपी यशवीर ने हालात से घिरकर वारदात को अंजाम दिया। हालांकि पुलिस अभी पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, घटना से कुछ समय पहले यशवीर और उसकी पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद पत्नी मायके चली गई थी। पुलिस का मानना है कि आक्रोश और लाचारी ने उसकी सोचने और समझने की शक्ति पर गहरा आघात किया। ऐसे में वह ये बड़ा कदम उठाने को मजबूर हुआ। जांच अधिकारियों का कहना है कि यदि पत्नी घर पर होती तो शायद यह वारदात टल सकती थी। 

अब तक की जांच में सामने आया है कि यशवीर लंबे समय से बेरोजगार था और उस पर भारी कर्ज था। आर्थिक तंगी इतनी गंभीर थी कि वह पिछले करीब सात माह से फ्लैट का किराया भी नहीं दे पाया था। किराया चुकाने और घर खर्च को लेकर उस पर लगातार दबाव बना हुआ था, जिससे वह गहरे मानसिक तनाव में था।
विज्ञापन

 

पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया ने बताया कि यशवीर पहले भी चार बार आत्महत्या का असफल प्रयास कर चुका था। पुलिस ने हत्याकांड की जानकारी यशवीर के पिता धर्मवीर सिंह समेत अन्य परिजनों को दे दी है। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

सास और बहू में अक्सर होता था विवाद
पड़ोसियों ने बताया कि तीन साल पहले ही यशवीर की सोनी से शादी हुई थी। घर में आर्थिक तंगी और अन्य वजहों से अक्सर उसका पति और सास से झगड़ा होता था। इन सब बातों से यशवीर परेशान रहता था लेकिन कभी भी उसने यह बात पड़ोसियों से जाहिर नहीं होने दी।
 

हत्या की कोई और वजह तो नहीं...
अपनी मां, भाई और बहन को यशवीर ने मार दिया। यह बात पड़ोसियों के गले नहीं उतर रही है। इसकी वजह उसका व्यवहार है। एक पड़ोसी ने बताया कि यशवीर बेहद सामान्य युवक था। आते-जाते सबसे मिलना-जुलना और बड़ों का आदर करना उसके स्वभाव में था। यहां तक कि मोहल्ले में होने वाले खुशी और गम में भी वह शामिल होता था। पुलिस पड़ोसियों के बयान को भी गंभीरता से लेते हुए हत्या कि और क्या वजह हो सकती है। इस सवाल का जवाब भी खोज रही है।
 

तिहरे हत्याकांड से दहशत में लोग
यशवीर का परिवार एफ-65/173ए, गली नंबर-7 की पहली मंजिल पर किराए पर रहता था। सोमवार को जैसे ही स्थानीय लोगों को तिहरे हत्याकांड का पता चला, सनसनी फैल गई। घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। लोग तरह-तरह की बात करने लगे। स्थानीय लोगों का कहना था कि आर्थिक तंगी की वजह से कोई ऐसा कदम नहीं उठा सकता। मामला कुछ और ही है। खबर मिलने के बाद यशवीर के कुछ परिजन भी वहां पहुंच गए।
 

ये भी चर्चाएं पुष्टि में जुटी पुलिस
ट्रक चालक पिता गलत संगत में होने की वजह से पिछले छह महीने से परिवार से दूर
1.5 करोड़ की पॉलिसी ली ताकि खुदकुशी के बाद परिवार को कर्जमुक्त करा सकूं।
प्रतिरोध से बचने को धतूरे के बीज के लड्डू खिलाएं फिर बेहोशी की हालत में मारा।
 

आर्थिक तंगी में युवक ने बहन-भाई और मां को मफलर से गला घोंटकर मार डाला
पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में सोमवार शाम आर्थिक तंगी से परेशान यशवीर (25) नाम के युवक ने अपनी मां, छोटी बहन और भाई की मफलर से गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद यशवीर थाने पहुंचा और पुलिस को तिहरे हत्याकांड की जानकारी दी।
 

पुलिस पहुंची तो पहली मंजिल के फ्लैट से कविता (46), बेटी मेघना (24) व बेटे मुकुल (14) के शव बरामद हुए। लक्ष्मी नगर थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया ने बताया कि यशवीर परिवार के साथ एफ-65/173ए, गली नंबर-7, सुभाष चौक मंगल बाजार में किराये के मकान में रहता था। 
 

परिवार में मां, छोटी बहन और छोटा भाई थे। यशवीर पेशे से कैब चालक है जबकि पिता धर्मवीर ट्रक चालक हैं। सोमवार शाम करीब 5 बजे यशवीर बदहवास हालत में लक्ष्मी नगर थाने पहुंचा और तिहरे हत्याकांड की कहानी बयां की। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। 
 
विज्ञापन

इसके बाद घटनास्थल पर पुलिस टीम भेजी गई तो वहां से तीनों के शव बरामद हुए। जिला पुलिस उपायुक्त अभिषेक समेत बाकी अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि परिजनों को नशीला पदार्थ खिलाने के बाद जब तीनों बेसुध हो गए तो उसने मफलर से एक-एक कर गला घोंट दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें