फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का एक्शन: एक दिन में 29 करोड़ रुपये के काटे चालान, 23 दिन में आंकड़ा 6.13 खरब जा पहुंचा

Sun, 09 Nov 2025 03:22 AM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के आंकड़ों के अनुसार ट्रैफिक पुलिस ने छह नवंबर को प्रदूषण फैलाने वाले 2960 वाहनों को चालान किया है। बिना वैध प्रदूषण प्रमाण पत्र के चलने पर 10 हजार रुपये का चालान होता है। 
विज्ञापन
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का प्रदूषण पर वार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक यूनिट भी प्रदूषण पर लगातार वार कर रही है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक दिन में प्रदूषण फैलाने वाले यानि बिना वैध प्रदूषण प्रमाण पत्र के चलने वाले के एक दिन यानि 6 नवंबर को 29 करोड़ 6 लाख रुपये के चालान किए हैं और जब से राष्ट्रीय राजधानी में ग्रेप लागू यानि 14 अक्तूबर से छह नवंबर तक (23 दिन में) प्रदूषण फैलाने वाले 6,13,960 वाहनों के चालान किए हैं। इन चालानों की कुल रकम 6 खरब, 13 करोड़, 96 लाख 600 रुपये है।

विज्ञापन

एक चालान की रकम 10 हजार रुपये
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के आंकड़ों के अनुसार ट्रैफिक पुलिस ने छह नवंबर को प्रदूषण फैलाने वाले 2960 वाहनों को चालान किया है। बिना वैध प्रदूषण प्रमाण पत्र के चलने पर 10 हजार रुपये का चालान होता है। अगर रेंज के हिसाब से देखे तो सबसे ज्यादा चालान ट्रैफिक पुलिस की सर्दन रेंज में हुए हैं। सर्दन रेंज में छह नवंबर को कुल 835 चालान हुए हैं। दूसरे नवंबर वेस्टर्न रेंज हैं। यहां पर छह नंबर को कुल 714 चालान किए हैं। इसके अलावा नई दिल्ली रेंज में 411, सेंट्रल रेंज में 286, नार्थन रेंज में 382 और ईस्टन रेंज में 332 चालान किए गए। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त सत्यबीर कटारा ने बताया कि पिछले 23 दिनों में 10 व 15 साल पुराने 19729 वाहन जब्त किए गए हैं। इनमें से 18941 वाहनों को स्क्रैप में भेजा गया है।

इनका होता है 20 हजार का चालान
उन्होंने बताया कि इसके अलावा कट्टा व मिट़्टी आदि को बिना ढ़के जे लाने वाले ट्रक आदि 1020 वाहनों को चालान किया गया है। खुले में कूड़ा व अन्य मिट्टी ले जाने वाले वाहन का 20 हजार रुपये का चालान होता है।
विज्ञापन

इन जिलों के इन सर्किल में प्रदूषण के सबसे ज्यादा चालान किए गए
नई दिल्ली रेंज
जिला सर्किल   चालान
नई दिल्ली जिला तिलक मार्ग 36
दक्षिण-पश्चिमी जिला कापसहेड़ा   114

सर्दन रेंज
दक्षिण जिला साकेत   108
दक्षिण-पूर्व लाजपत नगर 125

वेस्टर्न रेंज
पश्चिमी तिलक नगर 139
बाहरी पश्चिमी विहार 83
द्वारका नजफगढ़ 81

सेंट्रल रेंज
उत्तरी सब्जी मंडी 94
मध्य जिला करोल बाग 90

ईस्टर्न रेंज
शाहदरा शाहदरा 108
उत्तर-पूर्वी एमएच 106
पूर्वी मयूर विहार 103
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें