दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार को एडवाइजरी जारी कर कई मार्गों पर न निकलने की सलाह दी है। दिवाली और धनतेरस की खरीदारी के चलते लोग बाजारों की ओर निकलेंगे, ऐसे में रास्तों पर यातायात का अतिरिक्त दबाव होगा। यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे इसलिए टैफिक पुलिस ने गुरुग्राम रोड समेत अन्य रास्तों पर जाने से बचने को कहा है। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, शनिवार सुबह 9.15 बजे से 10.15 तक गुरुग्राम रोड, धौला कुआं फ्लाईओवर, एसपी मार्ग, मदर टेरेसा क्रिसेंट, तीन मूर्ति, कौटिल्य और अकबर रोड पर यात्रा करने से परहेज करें। जाम की स्थिति न बने इसके लिए ट्रैफिक पुलिस अन्य तैयारियों में भी लगी हुई है।