फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Traffic Advisory: जन्माष्टमी शोभा यात्रा और ताजिया जुलूस के चलते ट्रैफिक रहेगा प्रभावित, ये है एडवाइजरी

Wed, 13 Aug 2025 10:02 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

दिल्ली के पहाड़गंज में 14 अगस्त को जन्माष्टमी शोभा यात्रा और ताजिया जुलूस निकाला जाएगा। जिसकी वजह से ट्रैफिक प्रभावित होगा। पुलिस ने यात्रियों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी है।
विज्ञापन
Delhi traffic - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के पहाड़गंज में 14 अगस्त को जन्माष्टमी शोभा यात्रा और ताजिया जुलूस निकाला जाएगा। दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बुधवार को एक्स पर जानकारी साझा की। 

दिल्ली पुलिस की ओर से जारी की गई ट्रैफिक पुलिस में बताया गया है कि जन्माष्टमी के अवसर पर पहाड़गंज में एक सामूहिक शोभा यात्रा और वहीं गुरुवार यानी 14 अगस्त को ताजिया जुलूस निकाला जाएगा। जिसके चलते पहाड़गंज क्षेत्र में दोपहर 1:30 बजे से यातायात प्रभावित रहेगा। 
विज्ञापन


इन रास्तों पर संभलकर निकलें
पहाड़गंज मेंजन्माष्टमी जुलूस मंदिर श्री बांके बिहारी जी, संगतरासन बाजार, पहाड़गंज से शुरू होगा और देशबंधु गुप्ता रोड, चूना मंडी, मुख्य बाजार, मुंजा चौक और आरक्षण रोड से होकर गुजरेगा।
विज्ञापन

ताजिया जुलूस अजमेरी गेट, पुल पहाड़गंज, डीबीजी रोड से शुरू होकर चेम्सफोर्ड रोड और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की ओर बढ़ेगा।

यातायात प्रतिबंध/डायवर्जन
चेम्सफोर्ड रोड
आराकाशन रोड
देश बंधु गुप्ता (डीबीजी) रोड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें