फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली ट्रेड फेयर: अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में पहुंचे सीएम योगी, बोले- एमएसएमई का सबसे बड़ा बेस रखता है UP

Sat, 16 Nov 2024 08:52 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में आयोजित भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में उत्तर प्रदेश दिवस मनाया गया। इस मेले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। सीएम योगी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश देश के एमएसएमई का सबसे बड़ा बेस रखता है।
विज्ञापन
ट्रेड फेयर में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को दिल्ली में आयोजित भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में पहुंचे। व्यापार मेला में आज उत्तर प्रदेश दिवस मनाया गया। यह एशिया का सबसे बड़ा व्यापार मेला है। इसमें भारत के एमएसएमई उद्यमियों को अपने उत्पाद को दिखाने का एक अवसर प्राप्त होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से एक जिला एक उत्पाद के रूप में उसे वैश्विक मंच के सामने रखा है।

विज्ञापन




सीएम योगी ने कहा, 'इसके माध्यम से करोड़ों नौजवानों के हमने नौकरी और रोजगार के साथ जोड़ने में सफलता प्राप्त की है। उत्तर प्रदेश 2017 के पहले भारत के विकास का एक रुकावट माना जाता था, वहां निराशा और हताशा थी। आज उत्तर प्रदेश देश के एमएसएमई का सबसे बड़ा बेस रखता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें