छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड को हॉस्पिटैलिटी इंडिया अवार्ड से सम्मानित किया गया है। पूर्व केंद्रीय पर्यटन मंत्री के जे अल्फांसो के करकमलों से छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अधिकारी अतुल सिंघल ने यह सम्मान प्राप्त किया।
मेहमाननवाजी और पर्यटन के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड को हॉस्पिटैलिटी इंडिया अवार्ड से सम्मानित किया गया है। पूर्व केंद्रीय पर्यटन मंत्री के जे अल्फांसो के करकमलों से छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अधिकारी अतुल सिंघल ने यह सम्मान प्राप्त किया। राजधानी के एक पांच सितारा होटल में आयोजित अवार्ड समारोह में भाजपा नेता श्याम जाजू, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और आयोजक सुनीत कालरा भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
अवार्ड प्राप्त करने के बाद अतुल सिंघल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर चलते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं छत्तीसगढ़ सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि माता कौशल्या की भूमि और राम वन गमन मार्ग होने के कारण छत्तीसगढ़ में तीर्थाटन की असीम संभावनाएं हैं। यह खूबसूरत प्रदेश अपने अभयारण्य, वनों और वॉटरफॉल्स के लिए भी जाना जाता है। जबकि श्रोताओं को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय पर्यटन मंत्री के जे अल्फांसो ने देश में पर्यटन को बढ़ाने के लिए लोगों से सफाई और स्वास्थ्य की तरफ विशेष ध्यान देने की अपील की।