फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने मोबाइल पर ही जान लें व्यापार मेले का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आप दिल्ली के ट्रेड फेयर में घूमने आ रहे हैं तो सूचनाओं को लेकर ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप अपने स्मार्ट फोन पर सभी सूचनाएं घर बैठे हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन


आईटीपीओ हाईटेक अंदाज में दर्शकों को जहां घर बैठे लाइव परफॉर्मेंस देखने का मौका उपलब्ध करवाने जा रहा है, वहीं मोबाइल की एक क्लिक पर मेला, इवेंट, एग्जीविटर, प्रोडक्ट, हॉल, फैसिलिटी, गैलरी, मैप, कांटेक्ट और पार्किंग की जानकारी मिलेगी।

खास बात यह है कि जीपीएस की लोकेशन आपको एटीएम, हेल्थ समेत फूड कोर्ट आदि स्थानों तक पहुंचा देगी। इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन आईआईटीएफ-2014 मोबाइल ऐप से घर बैठे मेले से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारियों को पहुंचाएगा, जिससे दर्शक प्लानिंग करके आएं।
विज्ञापन


अपने स्मार्ट फोन पर गूगल प्ले स्टोर में जाकर आईआईटीएफ 2014 टाइप करके सर्च करना होगा। स्क्रीन पर आईआईटीएफ 2014 मोबाइल ऐप आ जाएगा, जिसे इंस्टॉल करना पड़ेगा। इंस्टॉल होने के साथ ही ओपन करते हुए नेविगेशन ऑप्शन को क्लिक करना होगा, उसके बाद स्क्रीन पर मेले से जुड़ी सारी जानकारियों के विकल्प दिखेंगे।

बिजनेस क्लास टिकट चुनिंदा स्टेशनों पर
बिजनेस डेज के टिकट दिलशाद गार्डन, इंद्रलोक, रिठाला, जहांगीरपुरी, कश्मीरी गेट, राजीव चौक, केंद्रीय सचिवालय, साकेत, एमजी रोड, हुड्डा सिटी सेंटर, नोएडा सिटी सेंटर, वैशाली, आनंद विहार, लक्ष्मी नगर, प्रगति मैदान, मंडी हाउस, बाराखंभा, राजौरी गार्डन आदि।

तीन फुट से लंबे बच्चे का लगेगा टिकट
अगर आपका बच्चा तीन फुट से अधिक है तो उसके लिए टिकट लेना होगा।पिछले वर्ष दर्शकों की शिकायत आई थी कि कुछ गेट पर बच्चों की लंबाई के आधार पर उन्हें टिकट लेने के लिए विवश किया गया। सूत्रों के मुताबिक, मेले के टिकट के दाम बढ़ने थे, लेकिन आयोजकों समेत सरकार ने बिजनेस समेत दर्शकों के चलते उसे टाल दिया।
विज्ञापन

मेले में सबसे रूबरू होंगी हरियाणा की बिंदास छोरियां

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में हरियाणा पवेलियन में फोगाट सिस्टर्स, बॉलीवुड में अपनी अदाकारी से धाक जमाने वाली हरियाणा मूल की छोरियों परणिती चोपड़ा और जूही चावला के कटआउट से रूबरू कराया जाएगा। खास बात यह है कि पवेलियन में साड़ी के पल्लू से बंधी और ढंकी महिला अब बदलते दौर में बदलाव के साथ आजादी की उड़ान भरने का संदेश देगी।

प्रगति मैदान में हरियाणा पवेलियन कुछ हटकर होगा, क्योंकि यहां खेल, सिनेमा, कृषि समेत विज्ञान के क्षेत्र में प्रदेश समेत देश के नाम का परचम दुनिया में फहराने वाले जांबाज महिलाओं की प्रतिमाएं रखी जाएंगी। पवेलियन डिजाइनर रमन बेदी के मुताबिक, यह पहला मौका होगा, जब पूरी थीम महिला उद्यमियों पर केंद्रित है और महिलाएं ही दर्शकों को पवेलियन के अंदर समृद्ध प्रदेश की तस्वीर बयां करेंगी।

हरियाणा की बेटी और वैज्ञानिक कल्पना चावला अन्य बेटियों को आगे बढ़ने का संदेश देंगी। उसी के बगल में फोगाट सिस्टर बबीता और गीता हाथ बढ़ाकर आजादी की उड़ान भरेंगी। प्रदेश की दोनों पलवान बहनों के स्टेच्यू भी लगे हैं। दूसरी ओर अंबाला की परणिती चोपड़ा और जूही चावला समेत मल्लिका सेहरावत भी मौजूद रहेंगी।

मेट्रो स्टेशनों पर मिलेंगे ट्रेड फेयर के टिकटप्रगति मैदान में शुक्रवार से शुरू होने जा रहे अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के टिकट 140 मेट्रो स्टेशनों पर मिलेंगे। दर्शकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मेट्रो ने तीन अतिरिक्त स्टेशनों को ट्रेड फेयर टिकट बिक्री के लिए चुना है।

वहीं गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद, गुड़गांव और बहादुरगढ़ की ओर से जाने वाले यात्रियों को एनसीआर के आखिरी स्टेशन पर टिकट मिलेंगे। नोएडा के सभी स्टेशनों पर टिकटों की बिक्री होगी। एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के धौला कुआं, नई दिल्ली, द्वारका सेक्टर 21, इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी यह व्यवस्था रहेगी।

बिजनेस डेज के टिकट 28 मेट्रो स्टेशन पर मिलेंगे। आईटीपीओ मेट्रो स्टेशन के अलावा गेट नंबर 1 और 2 पर भी टिकट बेचेगा। टिकट सुबह 8 बजे से मिलने लगेंगे। मेला प्रबंधन ने रोजाना के लिए करीब सवा लाख टिकट छपवाए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें