फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दिल्ली बनेगी टेबल टेनिस का ग्लोबल मंच, 22वीं कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप का ऐलान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने की घोषणा, 27 जुलाई से 2 अगस्त तक त्यागराज स्टेडियम में होंगे मुकाबले, 35 से ज्यादा देशों के खिलाड़ी जुटेंगे
विज्ञापन

सीएम ने कहा-विजन 2036 ओलंपिक्स के तहत खेल इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने पर सरकार का जोर

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली में टेबल टेनिस का ग्लोबल मंच तैयार होने जा रहा है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 22वीं कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026 की आधिकारिक घोषणा की। ये प्रतियोगिता 27 जुलाई से 2 अगस्त तक त्यागराज स्टेडियम में होगी। चैपिंयनशिप में 35 से अधिक कॉमनवेल्थ देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इनमें इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, मलेशिया और सिंगापुर जैसे देश शामिल हैं।

सात दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में अलग-अलग श्रेणियों के मुकाबले खेले जाएंगे और 2 अगस्त को फाइनल मुकाबलों के साथ समापन होगा। ये आयोजन दिल्ली सरकार और टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त सहयोग से कराया जा रहा है। इसे राजधानी में अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की वापसी के तौर पर देखा जा रहा है। आने वाले दिनों में टिकट, मैच शेड्यूल और वॉलंटियर से जुड़ी जानकारी भी जारी की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली पहले भी बड़े खेल आयोजनों की सफल मेजबानी कर चुकी है और ये चैम्पियनशिप शहर की वैश्विक पहचान को और मजबूत करेगी। उन्होंने भरोसा जताया कि खिलाड़ियों और दर्शकों को विश्वस्तरीय सुविधाएं और बेहतर माहौल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजन 2036 ओलंपिक्स पर सरकार फोकस : सीएम ने कहा कि सरकार विजन 2036 ओलंपिक्स को ध्यान में रखते हुए खेल ढांचे को लगातार मजबूत कर रही है। त्यागराज स्टेडियम में आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं, जो खिलाड़ियों को बेहतरीन अनुभव देंगी। कैबिनेट मंत्री आशीष सूद ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से दिल्ली को स्पोर्ट्स कैपिटल बनाने में मदद मिलेगी। साथ ही, देश के युवा खिलाड़ियों को बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारतीय खिलाड़ी घरेलू मैदान पर मजबूत प्रदर्शन करेंगे और यह आयोजन खेल संस्कृति को नई दिशा देगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें