फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगमबोध घाट के तीन और सीएनजी शवदाह गृह जल्द होंगे चालू , आईजीएल से मिला एक करोड़ से अधिक का फंड 

Fri, 22 May 2020 10:34 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तरी दिल्ली नगर निगम के निगमबोध घाट पर जल्द ही तीन और सीएनजी शवदाह गृह चालू हो जाएंगे। इसके लिए इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड की ओर से निगमबोध घाट को सीएसआर के जरिए एक करोड़ से अधिक का फंड मिला है।

विज्ञापन


निगमबोध घाट संचालन समिति के अध्यक्ष सुमन गुप्ता ने बताया कि यहां कुल 6 सीएनजी शवदाह गृह हैं। इनमें से तीन खराब पड़े थे, लेकिन मरम्मत के लिए निगम की ओर से फंड जारी नहीं किया गया था। अब समिति ने अपने प्रयास से आईजीएल से एक करोड़ से अधिक का फंड प्राप्त किया है। इससे तीनों शवदाह गृह की मरम्मत शुरू कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि इन दिनों सीएनजी शवदाह गृह में अधिक शव अंतिम संस्कार के लिए पहुंच रहे हैं। कई बार यह आंकड़ा एक दिन में 15 तक पहुंच जाता है। ऐसे में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


प्रवेश द्वार पर लगाई सैनिटाइजेशन टनल
सुमन गुप्ता ने बताया कि निगमबोध घाट में कोरोना वायरस संक्रमण न फैले इसके लिए प्रवेश द्वार पर एक सैनिटाइजेशन टनल लगाई गई है। आने वाले दिनों में एक और सैनिटाइजेशन टनल लगाई जाएगी। इसके बाद ही लोगों को प्रवेश मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें