फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के ये तीन शिक्षा संस्थान टॉप टेन में, विवाद के बाद भी जेएनयू तीसरे नंबर पर

Tue, 05 Apr 2016 05:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली के तीन शिक्षा संस्थान टॉप टेन में
विज्ञापन
बीते दिनों में भले ही जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) की छवि खराब की गई हो लेकिन यह संस्थान अब भी देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में शामिल है। भारत सरकार के आकलन में जेएनयू प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी है।
विज्ञापन


मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने शिक्षण संस्थानों की रैंकिंग जारी करते हुए देश के समस्त विश्वविद्यालयों में जेएनयू (स्कोर 86.45) को तीसरा स्थान दिया है जबकि डीयू को छठा स्थान (स्कोर 83.19) प्राप्त हुआ है।

इंजीनियरिंग संस्थानों की श्रेणी में आईआईटी दिल्ली को चौथा स्थान (स्कोर 82.02) मिला है। राजधानी के ही जामिया हमदर्द और गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय भी देश के टॉप 100 शीर्ष शिक्षण संस्थानों में शुमार है। मंत्रालय ने पहली बार चार श्रेणियों विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग, प्रबंधन और फॉर्मेसी संस्थानों के तहत श्रेणी जारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेएनयू अकादमिक और उत्कृष्ठता के मामले में शीर्ष पर है

जेएनयू - फोटो : ब्यूरो
विश्वविद्यालयों की श्रेणी में जामिया हमदर्द को 71.44 स्कोर के साथ 18वां स्थान मिला। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) की रैंकिंग 21वीं है, उसे 69.65 स्कोर प्राप्त हुआ है। जामिया मिल्लिया इस्लामिया की 83वीं और अंबेडकर कॉलेज की 96वीं है।

मैनेजमेंट श्रेणी के अंतर्गत इंटरनेशनल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट को 81.77 स्कोर के साथ 7वां स्थान मिला है। वहीं फॉर्मेसी की श्रेणी में 71.38 स्कोर के साथ जामिया हमदर्द को तीसरा स्थान मिला है। जेएनयू छात्रसंघ उपाध्यक्ष शेहला राशिद के मुताबिक यह रैंकिंग शिक्षक और छात्रों के कारण मिली है।

जेएनयू अकादमिक और उत्कृष्ठता के मामले में शीर्ष पर है। वहीं डीयू कुलपति प्रो. योगेश त्यागी का कहना है कि अभी छठी रैंकिंग मिली है लेकिन अगले साल सभी के सहयोग से इसको बेहतर करने का प्रयास करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें